Breaking News

PWD में कार्यरत महिला से रायपुर घुमाने लाकर किया दुष्कर्म, सहकर्मी हैं दोनो


रायपुर – पीडब्ल्यूडी विभाग में पदस्थ एक महिला से रेप किए जाने की घटना सामने आयी है, यह महिला मुंगेली जिला के पीडब्ल्यूडी विभाग में पदस्थ है। महिला को रायपुर घूमने के बहाने ऑफिस के ही एक कर्मचारी ने रेप किया है।

इसके बाद कर्मचारी ने महिला को धमकी भी दी कि यदि वह पुलिस को जानकारी देगी तो उसे जान से मार दिया जाएगा। पीड़िता के अनुसार पिछले 1 वर्ष में 3 बार आरोपी ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है।

मामले में पुलिस से शिकायत के बाद एफआईआर दर्ज कर लिया गया है, रायपुर पुलिस ने आरोपी को गिरफ़्तार कर मुंगेली से ले आयी है, इस मामले में आज पुलिस खुलासा करेगी।





Related Articles

Back to top button