छत्तीसगढ़

रायपुर – अपराधियों के हौसले बुलंद, छेड़छाड़ का विरोध करने पर दो मामलों में युवतियों से घर में घुसकर मारपीट

राजधानी रायपुर में अपराधियों के हौसले दिनों दिन बढ़ते जा रहे हैं। मिली जानकारी के मुताबिक राजधानी रायपुर में दो अलग-अलग थाने में छेड़छाड़ का विरोध करने पर दो युवतियों के साथ मारपीट करने की रिपोर्ट दर्ज करायी गई है।

Read Also – Breaking News – कोविड वैक्सीन लगने के बाद संक्रमित होने पर स्थिति गंभीर नही

पहला मामला गुढिय़ारी का है जहां की निवासी पीडि़ता 24 वर्ष ने गुढिय़ारी थाने में शिकायत दर्ज करायी है कि 26 मार्च को रात 10.30 बजे पीडि़ता परिचित के साथ घर जा रही थी तभी पीछे से आकर कृष्णा यादव एवं छोटू ने उसका हाथ बॉह पकड़ लिया। जिसके बाद परिचित द्वारा विरोध करने पर उसके साथ गाली-गलौचकर मारपीट किया व घर क अंदर घूसकर बाईक का चाबी निकालकर ले गए।

Read Also – रायपुर – 7 नए कंटेनमेंट जोन घोषित, जिला प्रशासन ने जारी किया आदेश

वहीं दूसरा मामला विधानसभा थाने का है यहां भी पीडि़ता 23 वर्ष ने शिकायत दर्ज करायी है कि 26 मार्च को दोपहर 3 बजे पीडि़ता के घर में घुसकर जितेन्द्र महानंद ने बेईज्जत करने की नियत से हाथ-बांह पकड़ लिया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देकर मारपीट किया। दोनों मामलों में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ 354, 354 क, 294, 506, 323, 451, 34 तथा 454, 394, 506, 323, 354 के तहत अपराध दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button