बिलासपुर – पेट्रोल पंप में लूट के इरादे से गोली चलाने वाले आरोपियों की हुई गिरफ्तारी

बिलासपुर के कोटा क्षेत्र स्थित पुष्कर पेट्रोल पंप में लूट के इरादे से गोली चलाने वाले आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से 01 नग 315 बोर का देसी कट्टा, 01 नग जिन्दा कारतूस, 01 नग खाली खोखा जब्त किया गया है। गोली कांड के आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने 100 से अधिक संदेहियों से पूछताछ की। साथ ही 300 गांव और 500 से अधिक सीसीटीव्ही कैमरा चेक किया गया।
बताया जा रहा है कि आरोपियों द्वारा कोटा गोलीकण्ड के पहले थाना कोनी क्षेत्र के तुर्काडीह अंडरब्रिज के पास स्टेशन मास्टर को कट्टा दिखाकर नगदी रकम और मोबाईल का लूटा गया था।
यह है पूरा मामला:
3 जनवरी कोटा थाना क्षेत्र के कोटा-लोरमी मुख्यमार्ग में स्थित पुष्कर पेट्रोल पंप में आरोपियों द्वारा लूट की कोशिश को अंजाम दिया गया था। दिन भर की बिक्री के रकम का हिसाब जब कर्मचारी कर रहे थे तभी एक बिना नम्बर के बाइक में तीन नकाबपोश पहुँचे और पेट्रोल पंप के ऑफिस के पास पहुँच कर लूट की नियत से हवाई फायर कर दिया। तभी कर्मचारी उनकी ओर दौड़ पड़े। जिस पर तीनों नकाबपोश लुटेरे बाइक से भाग गए। इस मामले में पुलिस लबातार पतासाजी में जुटी हुई थी। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
नाम गिरफ्तार आरोपी :
- अब्दुल इरशान पिता अब्दुल रसीद उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम दुलकोट थाना नियानगंज जिला धौलपुर राजस्थान हाल मुकाम मुरूम खदान अटल आवास सरकण्डा थाना सरकण्डा जिला बिलासुपर छ.ग.।
- शेख मुस्तफा पिता शेख रोशन उम्र 25 वर्ष निवासी स्थाई पता संजय नगर तालापारा हाल मुकाम मुरूम खदान अटल आवास सरकण्डा जिला बिलासुपर छ.ग.।
- अब्दुल खान पिता खलील खान उम्र 26 वर्ष निवासी स्थाई पता संजय नगर तालापारा हाल मुकाम मुरूम खदान अटल आवास सरकण्डा जिला बिलासुपर छ.ग. ।





