क्राइमदेश विदेशमध्यप्रदेश

अज्ञात लोगों ने युवक पर चलाई गोली, गंभीर अवस्था में पहुंचाया हॉस्पिटल, मामले की जांच जारी

सिवनी। लखनादौन मुख्यालय से लगभग 3 किलोमीटर दूर खेरे शिकारा ग्राम देर रात देसी कट्टे से गोली चलने की सूचना पुलिस को मिली थी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस को यहां एक मकान के पास युवक घायल अवस्था में मिला। घायल को उपचार के लिए लखनादौन अस्पताल लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेडिकल कॉलेज जबलपुर रेफर कर दिया गया।

दरअसल, जिले के लखनादौन थाना अंतर्गत एक ग्राम में अज्ञात लोगों के द्वारा अज्ञाक कारणों के चलते एक युवक को गोली लग गई। इसके कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं जानकारी के अनुसार लखनादौन मुख्यालय से लगभग 3 किलोमीटर दूर खेरे शिकारा ग्राम देर रात देसी कट्टे से गोली चलने की सूचना पुलिस को मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस को यहां एक मकान के पास युवक घायल अवस्था में मिला। घायल को उपचार के लिए लखनादौन अस्पताल लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेडिकल कॉलेज जबलपुर रेफर कर दिया गया।

Related Articles

Back to top button