Breaking News
बिलाईगढ ब्रेकिंग – अपनी ही पत्नी की हत्या कर फरार आरोपी की जंगल में मिली लाश, फांसी लगाकर आत्महत्या की आशंका – cgtop36.com

कुश अग्रवाल बलौदाबाजार – बिलाईगढ़ अंतर्गत थाना सलिहा से एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां एक व्यक्ति ने आपसी विवाद में अपनी पत्नी की टगिया मार कर हत्या करने वाले फरार आरोपी पति की आज जंगल में लाश मिली है ।स्थानीय पुलिस के द्वारा आत्महत्या करने की आशंका व्यक्त की जा रही है।
बता दे की बीते दिन गुरुवार को आरोपी ने अपनी पत्नी की जंगल में टांगिया से मार कर हत्या कर दी थी ।हत्या के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था ,वही थाना सलीहा पुलिस घटनास्थल पहुंचकर घटना की जांच में जुटी हुई है। यह घटना टेंगनाकछार गांव के जंगलों में हुई है। पुलिस आरोपी की पता साजी में जुटी हुई है।मृतक का नाम मिठाई लाल साहू बताया जा रहा है।





