inh24छत्तीसगढ़

गरियाबंद – महिला को घर छोड़ने के बहाने सुनसान जगह पर ले जाकर किया दुष्कर्म

गिरिश गुप्ता गरियाबंद:- ग्राम डोंगरीगांव में दिनांक 05,10,2021 कि रात्रि करीबन 8:00 बजे रात के अंधेरे में महिला को उसके घर छोड़ने के बहाने पिपरछेड़ी से मजदूरी करने आई महिला के साथ डोंगरी गांव साहू कृषि फार्म हाउस के पास खेत भरी खार में ले जाकर जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाने वाले आरोपी के विरुद्ध पीड़िता की रिपोर्ट पर दिनांक 06,10,2021 को थाना गरियाबंद में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।

आरोपी रमन यादव को पकड़ने के लिए जिला गरियाबंद पुलिस कप्तान पारुल माथुर, के दिशा निर्देश अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष महतो, के मार्गदर्शन अनुविभागीय अधिकारी पुलिस गरियाबंद संजय ध्रुव, के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली गरियाबंद निरीक्षक सत्येंद्र सिंह श्याम द्वारा टीम गठित कर आरोपी को पकड़ने के लिए पता तलाश में जुट ते हुए आरोपी को उसी के निवास स्थान पर घेराबंदी कर पकड़ने में कामयाबी हासिल की आरोपी को पूछताछ करने पर उसके द्वारा पीड़िता के साथ गलत काम करना स्वीकार किया गया। आरोपी को दिनांक 06,10,2021 को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के विरुद्ध धारा सदर का अपराध सबूत पाए जाने पर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली गरियाबंद निरीक्षक सत्येंद्र सिंह श्याम, प्रधान आरक्षक दिगेश्वर साहू, आरक्षक मुरारी यादव, संजय सूर्यवंशी, अवध पटेल, भूषण नागेश, सुख सागर नाग, केवल नेताम, सत्य प्रकाश देवांगन, महिला आरक्षक श्रद्धा कला खूटे की सराहनीय भूमिका रही।

नाम आरोपी:- रमन यादव पिता टिकेश्वर यादव उम्र 22 साल सकिन रावण भाटा थाना व जिला गरियाबंद गिरफ्तारी दिनांक:-06,10,2021 के 15:00 बजे

Related Articles

Back to top button