रिपब्लिक भारत न्यूज़ चैनल के एडिटर अर्नब गोस्वामी की मुश्किलें बढ़ती हुई नजर आ रही है। बता दें कि उनके द्वारा कांग्रेस नेता राहुल गाँधी पर अभद्रतापूर्ण टिप्पणी करने पर कांकेर जिले के अलग-अलग थाने में शिकायत हुई है।
जिला काँग्रेस ने पुलिस को एफआईआर दर्ज करने की आवेदन सौंप दी है। एडिशनल एसपी कीर्तन राठौर का कहना है जिले के कोयलीबेड़ा, अंतागढ़ और नरहरपुर सहित 6 थानों में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने रिपब्लिक इंडिया न्यूज चैनल के एडिटर अर्नब के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। मामले में अपराध नियमन किया गया है। प्राप्त आवेदन पर विवेचना के बाद जो भी तथ्य सामने आयांगे उसके आधार पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।




