Breaking News

मैनपुर से बडी खबर, खेत में लगे फेसिंग तार में दौड रहा था करंट, तार के चपेट में आने से नौजवान युवक की मौत |


गिरीश गुप्ता गरियाबंद:- – तहसील मुख्यालय मैनपुर से पांच किलोमीटर दुर ग्राम पंचायत जिडार के टिकरापारा में आज शनिवार को सुबह काफी दर्दनाक घटना सामने आया है, खेत में चारो तरफ लगाये गये फेसिंग तार में करंट के चपेट में आने से केशवराम मरकाम 18 वर्षीय युवक की मौत हो गई।

घटना की जानकारी लगते ही बडी संख्या में ग्रामीणो की भींड लग गई और इसकी सूचना मैनपुर थाना को दिया गया, मैनपुर से पुलिस बल मौके पर पहुचकर शव पंचनामा की कार्यवाही कर पोस्टमार्टम करवाकर शव को परिजनो को सौप दिया और मामले की जांच किया जा रहा है।





Related Articles

Back to top button