Breaking News

बड़ी खबर- हापुड़ में बॉयलर फटने से 8 लोगों की मौत, 20 से ज्यादा मजदूर घायल


घटना में अब तक 8 लोगों की मृत्यु हुई है। फॉरेंसिक और अन्य टीमें जांच कर रही हैं। हापुड़ (Hapur) में कैमिकल फैक्ट्री में बड़ा हादसा हुआ है. यहां बॉयलर फटने (Hapur Boiler Blast) से कई मजदूर झुलस गए हैं. इस हादसे में 8 लोगों की मौत हुई है और कई लोग घायल हुए हैं. घायलों को नजदीक के अस्पतालों में ले जाया गया है. मौके पर आला अधिकारी भी पहुंच गए हैं. अधिकारियों का कहना है कि अभी मृतकों की संख्या बढ़ सकती है. ये हापुड़ के धौलाना थाना के UPSIDC की घटना है. मौके पर पुलिस और दमकल विभाग की कई गाड़ियां पहुंच गई हैं और राहत बचाव कार्य किया जा रहा है.

बताया जा रहा है कि इस हादसे में अभी तक 8 मजदूरों के शव मिले हैं. इसके अलावा 20 से ज्यादा मजदूर घायल भी हुए हैं. हादसे में मरने वाले मजदूरों के शव बुरी तरह से जल चुके हैं. कुछ लोगों के अभी भी फैक्‍ट्री में फंसे होने की आशंका है. आसपास के लोगों का कहना है कि ये धमाका इतना तेज था कि उसकी आवाज काफी दूर तक सुनी गई.

Source by ANI_HindiNews

लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी उपलब्ध करायी जाएगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. Cgtop36 स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट Cgtop36 के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.





Related Articles

Back to top button