World Cadet Championship में भारत ने रचा इतिहास, प्रिया मालिक ने फ्री स्टाइल में भारत को बनाया चैंपियन

खेल। बुडापेस्ट (Budapest) में चल रही विश्व कैडेट कुश्ती चैंपियनशिप (World Cadet Championship) में भारत (India) ने इतिहास रच दिया है। दरअसल प्रिया मलिक ने फ्री स्टाइल (Free Style) में भारत को पहली बार विश्व चैंपियन बनाया है।
वहीं फ्री स्टाइल में भारतीय खिलाड़ियों ने दो स्वर्ण (Gold), एक रजत (Silver) के साथ तीन कांस्य पदक (bronze Medal) अपने नाम किए हैं। जबकि भारत के बाद यूएसए (USA) 143 अंकों के साथ दूसरे और रूस (Russia) ने 140 अंक के साथ तीसरे स्थान पर अपनी जगह बनाई है।
बता दें कि प्रिया ने ये कारनामा 73 किलो भार कैटेगरी में किया है। वहीं प्रिया के कोच अंशु मलिक ने कहा कि प्रिया अगले ओलंपिक में देश का प्रतिनिधित्व करेगी। वहीं संस्था के संरक्षक प्रदेश के पूर्व डीजीपी डा. महेंद्र सिंह मलिक ने प्रिया को बधाई दी है। इससे पहले प्रिया ने 2019 में पुणे में खेलों इंडिया में गोल्ड मेडल जीता और उसी साल दिल्ली में 17वीं स्कूल गेम्स में भी स्वर्ण पदक अपने नाम किया था साथ ही 2020 में पटना के नेशनल कैडेट चैंपियनशिप में भी गोल्ड अपने नाम कर चुकी हैं। वहीं प्रिया के साथ ही 48 किलो में अमन ने भी देश के लिए स्वर्ण जीता है। 80 किलो में सागर जागलान ने भी अपने नाम स्वर्ण किया है। जबकि कई पहलवान रैपेचेज में पहुंचने के बाद ही मैच जीते और उसके बाद हार गए




