Breaking News

Big Breaking अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन ने किया ऐलान, अब छत्तीसगढ़ में हड़ताल खत्म


रायपुर। छत्तीसगढ़ में अधिकारी-कर्मचारियों का हड़ताल खत्म हो गया है. कृषि मंत्री रविंद्र चौबे की मध्यस्थता बैठक के बाद फैसला लिया गया है. दो सूत्रीय मांगों को लेकर हड़ताल कर रहे थे. कल कमर्चारियों की 5 घंटे बैठक हुई थी.

इसके पहले डीए के सवाल पर मुख्यमंत्री बघेल ने कहा था कि क्या महंगाई किसानों के लिए नहीं है, मजदूर के लिए नहीं है, पत्रकारों के लिए नहीं है, आम जनता के लिए नहीं है. हम शनिवार रविवार छुट्टी दे रहे हैं, ओल्ड पेंशन स्कीम भी लागू भी की है. मैं फिर से अपील करता हूं, काम पर वापस आएं कर्मचारी. हम शिक्षकों की लगातार भर्ती कर रहे हैं, पुलिस में भी लगातार भर्ती हो रही है.





Related Articles

Back to top button