Special article – कंगना, सुशांत, अर्नब – इंड्रस्ट्री में बड़े झोल – डा .चंद्रकांत रामचन्द्र वाघ
यह वो बालीवुड है जहां खान लोगों का जादू चलता है । इन खान लोगों के दीदार के लिए तरसते हैं । वहीँ अभिनेत्रीयां तो इनके साथ काम करने के लिए अपना भाग्य समझती है । इसीलिए यह अभिनेत्रीया अपने फिल्मी कैरियर के सफल होने के लिए इसे कुंजी मानते है ।
कहते है एक चना भाड़ नही फोड सकता । पर जब जिद हो तो यह मुहावरे भी शरमा जाते है । अपने जिद पर काम करने वाली इस अभिनेत्री ने बालीवुड के अच्छे अच्छे लोगों से पंगा ले लिया है । उसे इस बात की भी चिंता नही की आगे क्या होगा । झांसी की रानी पर बनी फिल्म मे जिसने अपने अभिनय का लोहा मनवा लिया । पर इस अभिनय को उसने अपने चरित्र में कब उतार लिया उसे पता भी नहीं चला होगा । पर यह तय है कम से कम यह बालीवुड के लिए तो झांसी की रानी है ही । कंगना ने तो बर्रे के छत्ते में हाथ डाल दिया है । यह वो बालीवुड है जहां खान लोगों का जादू चलता है । इन खान लोगों के दीदार के लिए तरसते हैं । वहीँ अभिनेत्रीयां तो इनके साथ काम करने के लिए अपना भाग्य समझती है । इसीलिए यह अभिनेत्रीया अपने फिल्मी कैरियर के सफल होने के लिए इसे कुंजी मानते है । यही कारण कि खान लोगों का फिल्म इंडस्ट्री में दबदबा है । यही कारण है कि इन लोगों का फिल्म के निर्माण से लेकर अंत तक उनकी चलती है । यही कारण है कि फिल्म में जितने भी गीतकार संगीतकार कथाकार सब इनके ही दया से इनको काम मिलता है । यही कारण है कि इनका बालीवुड मे दबदबा चलता है । ऐसे खान लोगों को कोई यह कहे कि मै आपके साथ काम नही करूंगी यह अपने आप मे ही बडी बात है । आप समझ सकते हैं कि ऐसे लोगों के अहम को कितनी बडी चोट पहुंची होगी वो ही जान सकते हैं । मै थोड़ा सा विषयानंतर हो रहा हू इस झांसी की रानी ने स्व. सुशांत सिंह राजपूत को न्याय दिलाने का बीड़ा उठाया लिया है । यह कोई छोटी मोटी बात नहीं है । इसमे पहले उनका मजाक उडाया । पर वाह री कंगना अपने जुनून मे डटी रहीं । शायद सुशांत सिंह राजपूत की मौत ने उसे झकझोर दिया इसलिए उसने अपने अंदर की आवाज से ही चलने का निर्णय लिया होगा । फिर इस मुहिम मे रिपब्लिक टीवी के अर्णव गोस्वामी ने भी खुलकर कंगना राणावत का साथ दिया । मै अर्णव गोस्वामी की तारीफ करूंगा कि जिस बात को यह बंदा ठान लेता है फिर उसको आखिर तक पहुचाते है । इसी कारण सुशांत सिंह राजपूत के केस मे उनहोंने बार बार चर्चा कर जनता और शासन तक दबाव बनाया । पर इस मोड़ मे भारतीय राजनीति का वो नेता पूर्व कैबिनेट मिनिसटर तथा इस देश के चर्चित राजनेता चिंतक डा . सुब्रह्मण्यम स्वामी ने भी सुशांत सिंह राजपूत के निधन को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के पास पहुंचा दिया । प्रधानमंत्री जी ने कार्यवाही के लिए आगे कर दिया । कंगना के पीछे पीछे धीरे-धीरे एक कांरवा ही बन गया । अब यह स्थिति हो गई है कि इसमें शॉटगन शत्रुघ्न सिन्हा ने भी अब सीबीआई जांच की मांग कर डाली । अब बिहार से आने वाले शेखर सुमन ने भी इसका हिस्सा बन गये है । अब तो सोनू निगम यहां तक ए आर रहमान जैसे संगीतकार को भी अपनी पीडा वयक्त करनी पड रही है । वही शेखर कपूर जैसे निर्देशक तो पहले दिन से ही झंडा बुलंद किये हुए है । यह सुशांत सिंह राजपूत के हत्या या आत्महत्या का सवाल नहीं है । यह मसला जैसा दिख रहा है वैसा है नही । यहां पर जो वंशानुगत व्यवसाय चल रहा है उससे ज्यादा उसमें इनको एक तरह से चुनौती मिल रही है उससे यह मानसिक रूप से स्वीकारने यह लोग तैयार नहीं है । इसलिए इस स्थिति को कैसे नियंत्रित किया जाए यह इनके लिए यक्ष प्रश्न हो गया है । वही एक बात और यहां पर धर्म विशेष का भी काफी प्रभाव है इसलिए यह काॅकस भी अपने से ज्यादा किसी को मजबूत होते नहीं देख सकता । इसीलिए होनहार कलाकारों के साथ जो पर्दे के पीछे जो राजनीति करते हैं इससे इन उदयमान कलाकारों का भविष्य गर्त मे चला जाता है । एक अच्छे सिंगर को जिस तरह से सरेआम एक बडे कलाकार से माफी मांगने के बाद भी जिस तरह से उसके गाने को निकाला गया उसे पूरे देश ने देखा है । वहीं फिल्म इंडस्ट्री के एवार्ड अब फूहड एवार्ड मे तब्दील हो गये है । यह एवार्ड कम पगडी उछालने का कार्यक्रम ज्यादा लगता है । इन तथाकथित स्टारडम वाले कलाकारों शायद यह काम करने का पेटेंट मिल गया है । एवार्ड तो पहले से ही तय हो जाते है शायद हर जगह सेट करने वालो की झोली मे एवार्ड जाता है । इसलिये योग्य आदमी तो हाशिये मे आ जाता है । फिल्म इंडस्ट्री में धर्मनिरपेक्षता के राजनीति की तरह बहुत झंडा बरदार भी बैठे हैं । इसीलिए यह फिल्म में भी परिलक्षित होता है । इसलिये यह लोग हिंदू धर्म को निशाना बनाने मे कामयाब भी हो जाते है । पर बाकी धर्मो के मामले में यह लाबी खामोशी का चादर ओढ लेती हैं । जब यह लोग चर्चा में आना बंद हो जाते है तो अपने उपर ज्यादती का आरोप लगाकर यह देश रहने लायक नहीं रह गया है कहकर देश को भी बदनाम करने की साजिश से भी नहीं चूकते । कुल मिलाकर जब तक इनका हित साधते रहता है तब तक देश ठीक है । यह सुशांत सिंह को इंसाफ नहीं यह आम आदमी को मिलने वाला इंसाफ है । क्योकि आगे चलकर हमारे जैसे परिवार के बच्चे जाये तो महफ़ूज रह सके । आज जनता के दबाव में महाराष्ट्र सरकार अभी कुछ करते दिख रही है । इसलिये फिल्म इंडस्ट्रीके बडे बडे लोगो से पूछताछ हो रही है । इसके बाद भी यह मामला सीबीआई के जांच के लिए आगे जाना चाहिए । दूध का दूध व पानी का पानी होना चाहिए । इन सफेद पोशो के चलते कितने अंजान सुशांत इनके शिकार हुए होंगे देश को भी पता नहीं होंगा । अब समय आ गया है कि कि कानूनी शिकंजा इनके कालर मे भी पहुंचना चाहिए । इससे आने वाले होनहार बच्चे जो छोटी जगह जाते है वो सुरक्षित रहेंगे । वही एक बार यहां की साफ सफाई भी हो जायेगी । कंगना जी हैटस अप पूरा देश आपके साथ है । बस इतना ही
. डा .चंद्रकांत रामचन्द्र वाघ




