बेलौदी में भेंट मुलाकात, सीएम बघेल ने जब पूछा किसका राशन कार्ड बना तो लोगों ने कहा यह

मुख्यमंत्री बघेल आज गुण्डरदेही विधानसभा (जिला-बालोद) में आपसे भेंट-मुलाकात कर रहे हैं।
भेंटे मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल भेंट-मुलाकात स्थल पर पहुंचे। यहां अपनी बात शुरू करने से पहले उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा – “उत्साह ल कम करहु तभे तो गोठियाहु”। उन्होंने कहा कि पहले चरण में मैं बस्तर और सरगुजा, गौरेला पेंड्रा मरवाही गया फिर रायगढ़, अब आपके पास गया हूँ।मुख्यमंत्री ने कहा कि आज आपके बीच आकर बहुत खुशी हो रही है। बेलौदी में भेंट-मुलाकात में आकर अच्छा लग रहा है।
मैं जानने आया हूँ कि आप सभी को योजनाओं का लाभ मिल रहा है या नहीं, जिस पर सबने एक स्वर में कहा – मिल रहा है।कबीर को उद्धृत करते हुए उन्होंने कहा कि निंदक नियरे राखिये।मैं जानना चाहता हूं कि क्या कमी रह गई है उसे भी दूर करेंगे।
इसके बाद सीएम भूपेश को शत्रुघ्न ने बताया कि उसका 35 हजार का कर्ज माफ हुआ है। दो साल से राजीव गांधी किसान न्याय योजना का लाभ मिल रहा है।इस बीच शत्रुघ्न ने उत्साहपूर्वक “छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया” का नारा लगाया।
वहीं डोमार सिंह साहू ने बताया कि 3 लाख कर्ज माफ हुआ, 38 हजार रुपए का 4 से भी अधिक बार न्याय योजना का लाभ मिला है, इस पर मुख्यमंत्री ने पूछा – इतना अतिरिक्त पैसा मिला तो क्या किया।डोमार ने बताया कि बेटे की शादी की।
मुख्यमंत्री ने चुटकी लेते हुए कहा कि लड्डू नहीं खिलाये भैया !मुख्यमंत्री ने डोमार सिंह की बहु पूर्णिमा से पूछा – क्या लिया ससुर जी ने, तो बहु ने कहा कि मेरे लिए कार लेंगे।

सीएम ने जब पूछा किसका राशन कार्ड बना। लोगों ने कहा कार्ड बना है।एक हितग्राही के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि सास बहू साथ में रहो, कार्ड के लिए अलग होना सही नहीं है।हल्दी निवासी देववती साहू ने बताया कि हम 3 लोग हैं। नमक शक्कर, चांवल सब सस्ते दाम में मिल रहा है।मुख्यमंत्री ने पूछा – पहले मिल रहा था क्या जिस पर देववती ने जवाब दिया – आपके समय में कार्ड बना।

बेलौदी में देवी मां के दर्शन के बाद मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने ग्राम की सरपंच श्रीमती कांतिबाई सारथी के घर पहुंचकर उनके दिवंगत पुत्र स्व. श्री भूपेंद्र सारथी (ईशु) के चित्र पर माल्यार्पण कर शोक संवेदना व्यक्त की।
मुख्यमंत्री ने दिवंगत की पत्नी श्रीमती शिल्पा को ढांढस बंधाते हुए कहा कि मृतक श्री भूपेन्द्र की कमी तो पूरी नही हो सकती। अब मासूम कान्हा की परवरिश अच्छे से करनी होगी। उन्होंने श्रीमती शिल्पा के सिर पर हाथ रखकर$ दुखी न होने का अनुरोध किया। स्व. श्री भूपेन्द्र की मृत्यु एक सप्ताह पहले, 12 सितंबर को हो गई थी।
आज गुण्डरदेही विधानसभा (जिला-बालोद) में आपसे भेंट-मुलाकात के लिए आ रहा हूँ।
इस दौरान-
📍बेलौदी
📍जेवरतलामें आपके साथ, सिर्फ आपकी बात होगी।#BhupeshTuharDwar
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) September 18, 2022
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी उपलब्ध करायी जाएगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. Cgtop36 स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट Cgtop36 के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.





