दिल्लीदेश विदेश

ब्रेकिंग – आज से पटरी पर लौटी मेट्रो, कोरोना के चलते 169 दिनों से था बंद, जानिए क्या हैं नए नियम

कोरोना संक्रमण की वजह से 22 मार्च को बंद हुई दिल्ली मेट्रो 169 दिन के बाद आखिरकार लोगों के लिए शुरू हो गई।डीएमआरसी और दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने यात्रियों से अपील की है कि सोशल डिस्टेंसिंग के लिए तय किए गए नियमों का सख्ती से पालन करें। उन्होंने बताया कि 49 किलोमीटर लंबी येलो लाइन पर 37 स्टेशन खुले रहेंगे।

read also,,छत्तीसगढ़ – आज फेसबुक लाईव के माध्यम से राष्ट्रीय पोषण माह का शुभारंभ करेंगे सीएम बघेल

दिल्ली मेट्रो फिलहाल 20 फीसदी यात्रियों के साथ संचालित होगी जबकि एक्वा लाइन पर नोएडा-ग्रेटर नोएडा मेट्रो के 15 स्टेशनों पर केवल एक गेट से ही प्रवेश और निकास होगा। पहले चरण में येलो लाइन (समयपुर बादली से हुडा सिटी सेंटर (गुरुग्राम में) व रेपिड मेट्रो) का संचालन दो पालियों में होगा। इस लाइन से जुड़े वो स्टेशन जो कंटेनमेंट जोन के दायरे में हैं, बंद रहेंगे। दो दिन बाद 9 से 12 सितंबर तक चरणवार अन्य लाइनें भी खोल दी जाएंगी।

दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने यात्रियों से जरूरी होने पर ही मेट्रो में सफर करने और कोच में एक-दूसरे से बेवजह बात नहीं करने की अपील की है ताकि कोरोना फैलाव की आशंका को टाला जा सके। शुरू में सुबह चार घंटे, यानी 7:00 बजे से लेकर 11:00 बजे तक और शाम को चार घंटे, यानी 4:00 बजे से लेकर 8:00 बजे तक मेट्रो चलेगी। धीरे-धीरे अन्य मेट्रो लाइनें भी शुरू की जाएंगी और 12 सितंबर से सभी लाइनों पर मेट्रो ट्रेनें सुबह 6:00 बजे से लेकर रात के 11:00 बजे तक चलनी शुरू हो जाएंगी।

मेट्रो के लिए सबसे बड़ी चुनौती सोशल डिस्टेंसिंग को मेंनटेन करना होगा क्योंकि कोरोना की गाइडलाइन्स के चलते हमारी क्षमताएं कम हो जाएंगी। जैसे अभी पीक ऑवर्स में हम एक कोच में लगभग 360 से 400 लोगों को लेकर जाते हैं लेकिन अब हम सिर्फ 50 लोगों को ही लेकर जा पाएंगे। अगर इससे ज़्यादा लोग सिस्टम में आते हैं तो हमें क्राउड मैनेटमेंट जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ेगा।

दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन के चीफ ने कहा कि शुरुआत में मेट्रो की एक लाइन ही खोली जाएगी। इस पर मेट्रो के चलने का समय निर्धारित किया गया है। इस पर सुबह 7 से 11 बजे तक जबकि शाम को 4 बजे से लेकर रात 8 बजे तक मेट्रो चलाई जाएगी। उन्होंने कहा कि मेट्रो स्टेशन पर कुछ चुनिंदा गेट को ही एंट्री के लिए खोलना जाएगा। एग्जिट के लिए अलग गेट होगा। केवल स्मार्ट कार्ड और ऑनलाइन ट्रांजेक्शन करने की अनुमति होगी।

केन्द्रीय नागरिक उड्डयन राज्यमंत्री हरदीप सिंह पुरी ने मेट्रो सर्विस चलाने को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस में स्टेंडर्ड ऑपरेटिंग सिस्टम एसओपी के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मेट्रो क्रमबद्ध तरीके से चलाई जाएगी। गाइडलाइन के अनुसार, एक लाइन से अधिक वाली मेट्रो सर्विस को क्रमबद्ध चलाया जाएगा। हालांकि सभी कॉरिडोर 12 सितंबर तक चला दिए जाएंगे।

शुरुआत में रोजाना यह कम समय के लिए चलाई जाएगी, लेकिन 12 सितंबर को पूरी तरह से चलने लगेगी। एसओपी के अनुसार, कंटेनमेंट जोन में आने वाले स्टेशन बंद रहेंगे। सोशल डिस्टेंसिंग के लिए स्टेशन के अंदर और बाहर मार्किंग की जाएगी। मास्क पहनना सभी स्टाफ और यात्रियों के लिए अनिवार्य होगी। पेमेंट बेसिस पर लोगों को मास्क भी दिए जाएंगे।

7 सितंबर से शुरू होने वाली दिल्ली मेट्रो का रूट

समयपुर बादली—रोहिणी सेक्टर 18,19— हैदरपुर— जहांगीरपुरी— आदर्श नगर— आजादपुर— मॉडल टाउन— गुरु तेग बहादुर नगर— विश्वविद्यालय— विधानसभा— सिविललाइंस— कश्मीरी गेट— चाँदनी चौक— चावड़ी बाजार— नई दिल्ली—  राजीव चौक— पटेल चौक— केंद्रीय सचिवालय— उद्योग भवन— लोक कल्याण मार्ग— जोर बाघ— आईएनऐ— एम्स— ग्रीन पार्क— हौज़ खास— मालवीय नगर— साकेत— क़ुतुब मीनार— छत्तरपुर— सुल्तानपुर— घितोर्नी— अर्जन गढ़— गुरु द्रोणाचार्य— सिकंदरपुर— एम जी रोड— इफ्फको चौक— हुडा सिटी सेंटर

मेट्रो में सफर करने वालों के लिए गाइडलाइंस

मेट्रो में संपर्क रहित और कैशलेस यात्रा सुनिश्चित करने के लिए कोई टोकन जारी नहीं किया जाएगा। केवल स्मार्ट कार्ड का उपयोग किया जाएगा। स्मार्ट कार्ड को डिजिटल भुगतान विधियों के माध्यम से रिचार्ज किया जा सकता है।

– स्टेशन और कोच के अंदर मास्क पहनना अनिवार्य होगा।

– मेट्रो डिब्बों में सामाजिक दूरी बनाए रखने के लिए यात्रियों को वैकल्पिक सीटों पर बैठने की अनुमति होगी। DMRC ने उन सीटों को चिह्नित करने के लिए पोस्टर लगाए हैं जहां यात्री नहीं बैठ सकते।

– लिफ्ट में एक समय में केवल 3 लोगों को अनुमति दी जाएगी और यात्रियों को एस्केलेटर पर एक कदम का अंतर बनाए रखना होगा।

– मेट्रो स्टेशनों पर ट्रेनों का ठहराव समय यात्रियों/यात्रियों के बीच बोर्डिंग/डे-बोर्डिंग ट्रेनों के बीच सामाजिक दूरी को सुनिश्चित करने के लिए बढ़ेगा। वर्तमान ठहराव का समय 10-20 सेकंड है।

– मेट्रोंस कंटेंट ज़ोन पर नहीं रुकेगी।

– प्रत्येक स्टेशन पर प्रवेश/निकास बिंदु सीमित होंगे। स्टेशनों पर भीड़ का प्रबंधन करने के लिए केवल “निर्दिष्ट संख्या में फाटक” चालू होंगे।

– यात्रियों के लिए आवश्यक स्थानों पर हैंड सैनिटाइजर भी लगाए जाएंगे।

– तापमान की जांच के लिए थर्मल स्कैनर का उपयोग किया जाएगा। केवल सामान्य तापमान और फेस मास्क वाले लोगों को ही प्रवेश की अनुमति होगी।

– जो भी दिशानिर्देशों का उल्लंघन करेगा, उसे दंडित किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button