प्रतिक मिश्रा – गरियाबंद जिले में आज 16 लोगों के कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है इसमें बिंद्रानवागढ़ से विधायक डमरूधर पुजारी के परिवार के 6 सदस्य भी शामिल है वही कलेक्ट्रेट के एक अधिकारी और उसके परिवार के 4 भी पॉजिटिव पाए गए हैं इनके अलावा राजिम क्षेत्र के 5 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी एनआर नवरत्न ने जानकारी देते हुए बताया कि बिंद्रानवागढ़ विधायक डमरूधर पुजारी के परिवार के 6 सदस्य भी संक्रमित पाए गए हैं हैं विधायक के पॉजिटिव पाए जाने के बाद आज उनके परिवारों के सदस्यों की जांच की गई थी जिसमें उनकी पत्नी और बच्चे भी शामिल है कलेक्ट्रेट एनआईसी के एक अधिकारी और उनके परिवार के 4 सदस्य की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है इनके अलावा राजिम क्षेत्र के 5 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है
राजिम बीएमओ वीरेंद्र हिरोदिया ने अधिक जानकारी देते हुए बताया कि राजिम क्षेत्र के 5 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है जिसमें 3 महिलाएं और 2 पुरुष भी शामिल है इसमें एक महिला की जांच रायपुर में की गई है आज आने वाले मरीजों में राजिम शहर से एक बेलटुकरी गांव से 1, किरवई गांव से 2 सुरसबंधा का 1, मरीज शामिल है फिलहाल सभी को कोविड-19 हॉस्पिटल में शिफ्ट करने की तैयारी की जा रही है



