Breaking News

बलरामपुर – वन वाटिका में फिर एक हाथी की मौत, मौत का पता लगाने की कवायद शुरू


बलरामपुर जिले के रामानुजगंज वन वाटिका में एक नर हाथी की मृत पाए जाने के बाद हड़कंप मच गई। स्थानीय लोगों को लगी स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर पहुंच गई। वन अमले को जानकारी मिलते ही खोजबीन के लिए टीम रवाना की गई।

वहीं मामले की जानकारी मिलते ही फॉरेस्ट विभाग के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। वही हाथी की मौत का पता लगाने के लिए सरगुजा संभाग से फॉरेंसिक टीम एवं गजराज टीम बुलाई गई। टीम ने हाथी की मौत का पता लगाने की कवायद शुरू की तो प्रथम दृष्टया हाथी के गिरकर मौत होने का मामला सामने आया।

वही पीएम करने के बाद मृत हाथी के फेफड़े और लिवर में भी इंफेक्शन पाया गया। जिसकी जांच के लिए फॉरेंसिक टीम ने विशरा ब्लड लेकर जांच के लिए बाहर भेज दिया है। ताकि हाथी के मृत होने की असली वजह का पता चल सके। जांच करने पहुंची टीम ने मीडिया से चर्चा करते हुए बताया कि फिसलन होने की वजह से हाथी फिसल कर गिरा है जिसके बाद उसकी मौत हुई है।





Related Articles

Back to top button