बलोदाबाजार – डरा धमकाकर पैसे वसूली करने वाले आदतन अपराधी का उसी के मोहल्ले में पुलिस ने निकाला जुलूस

कुश अग्रवाल बलौदा बाजार – घटना इस प्रकार है कि प्रार्थी सुखराम यादव पिता इंदल यादव साकिन सकरीपार थाना पलारी जिला बलौदाबाजार ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 20/08/2022 को पुत्र की पत्नी कृष्णा अस्पताल मे ईलाज हेतु भर्ती है जिसे देखने आया था। शाम को घर जाने के लिये अपनी मोटर सायकल से निकला तो रिसदा रोड शराब भट्ठी के आगे नहर पुलिया के पास शाम करीब 04/30 बजे पहुंचा था तभी एक लडके ने उसको रोका तो वह रूक गया ।रूकने पर लडके द्वारा पैसा की मांग करने लगा पैसे की मांग को लेकर धमकी देकर धमकाने लगा ।
उसने आस पास के लोगो से आरोपी के बारे में पुछताछ किया तो पता चला उस लडके का नाम करन ऊर्फ भुखउ दशरमा रोड बलौदाबाजार का रहने वाला है ।आरोपी द्वारा प्रार्थी को भयभीत कर पैसे को ले लिया है ।जिसकि रिपोर्ट पर थाना सिटी कोतवाली पुलिस के द्वारा अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया विवेचना दौरान आरोपी को पकडकर घटना के संबंध मे पुछताछ कर कथन लिया गया।
आरोपी के कब्जे से 1000/रू. बरामद किया गया एवं 300/रू. को आरोपी द्वारा खर्च करना बताया है । *प्रकरण के आरोपी को गिरफ्तार करने के पश्चात पुलिस द्वारा आरोपी आदतन अपराधी होने से बलौदाबाजार मे जुलूस निकाला गया। आरोपी को दिनांक 21/08/2022 के 11/50 बजे गिरफ्तार किया गया एवं न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है ।





