Breaking News

मानसिक विछिप्त भांजी से दुष्कर्म, हुई गर्भवती तब चला पता, कलियुगी मामा गिरफ्तार |


कुश अग्रवाल जिला बलोदा बाजार थाना सुहेला पुलिस ने अपनी मुंहबोली भांजी से दुष्कर्म कर फरार आरोपी मामा को गिरफ्तार किया है, आरोपी हुलिया बदलकर 7 माह से फरार चल रहा था जिसे पुलिस ने रायपुर से गिरफ्तार किया।

प्रार्थी द्वारा थाना आकर लिखित आवेदन देकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसकी बहन पीडिता मानसिक रूप से विकलांग है जिसे आरोपी चचेरा मामा जुगुत राम साहू S/O स्व. नरेश साहू उम्र 56 वर्ष साकिन बासीन के द्वारा पीडिता को बहला फुसलाकर शारीरिक संबंध बनाया, जिससे पीडिता करीबन 05-06 माह का गर्भ से हो गई है।

लिखित आवेदन पर धारा 376 भादवि के तहत थाना सुहेला में अपराध क्रमांक 50/2022 पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था। आरोपी रिपोर्ट करने की सूचना पाकर फरार हो गया था, जो करीब 07 माह से फरार था।

थाना प्रभारी सुहेला उप निरीक्षक पुरूषोत्तम कुर्रे के नेतृत्व में जरिये मुखबिर की सूचना पर आरोपी जुगुतराम साहू को रायपुर गोगांव मेन रोड नं.02 से पकड़ा गया। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर ज्यूडिशियल रिमांड में भेजा गया उक्त कार्यवाही में सउनि पी.के. सिन्हा, प्र. आर. दिलीप टोप्पो, आरक्षक सत्यप्रकाश कंवर, आरक्षक विवेक मिश्रा का विशेष योगदान रहा।





Related Articles

Back to top button