शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म, फंसाया मीठी मीठी बातें कर फिर…. |

कुश अग्रवाल बलौदाबाजार – नाबालिग लड़की को अपने प्रेम जाल में फसाकर भगा ले जाकर शारीरिक संबंध बनाने वाला आरोपी को लवन पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।
मिली जानकारी के अनुसार लवन चौकी क्षेत्र अंतर्गत एक मामले में प्रार्थी द्वारा अपने नाबालिक लड़की को घर से बिना बताए चले जाने की रिपोर्ट पर धारा 363 भा द वि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना पता तलाश में लिया गया था । जिस पर विशेष अभियान चलाकर अपहृत बालिका का पता तलास किया गया एवं बालिका को आरोपी के कब्जे से अर्णी, महाराष्ट्र से बरामद किया गया ।
आरोपी द्वारा अपहृता को नाबालिक होना जानते हुए बहला-फुसलाकर भगाकर महाराष्ट्र ले जाकर पत्नी की तरह साथ रखकर लगातार शारीरिक संबंध बनाना पाये जाने से आरोपी को धारा 363, 366क,376 भादवि, 4,6 पाक्सो एक्ट के अपराध दर्ज कर विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश कर जेल दाखिल किया गया।





