Breaking News

बलौदाबाजार – निजी क्लीनिक के डॉक्टर ने चेकअप के दौरान नाबालिक से की अश्लील हरकत, पास्को एक्ट में हुआ गिरफ्तार


कुश अग्रवाल बलौदाबाजार – शहर के नया बस स्टैण्ड के पास होम्योपैथिक क्लीनिक चलाने वाले एक डॉक्टर को 8 वर्षीय नाबालिक छात्रा के साथ अश्लील हरकत करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

जानकारी अनुसार सिटी कोतवाली थाना प्रभारी डीएसपी यदुमणी सिदार ने बताया कि 8 वर्षीय नाबालिक बालिका को उसके पिता चेकअप कराने बस स्टैण्ड स्थित हनीमैन होमियोपैथिक हॉस्पिटल लेकर गया था जहॉ आरोपी डॉक्टर ए.पी. सिंह ने पिता को चेकअप में घंटेभर का समय लगना बताकर एक घंटे बाद आने की बात कहकर घर भेज दिया।

बालिका को चेकअप करने के बहाने अंदर बने कमरे में लेकर गया जहॉ बालिका के आंखो में पट्टी बांधकर चेकअप के दौरान प्राईवेट पार्ट के साथ अश्लील हरकत की। इधर घटना से सहमी बच्ची सिसकती रही मगर कुछ बोल नही पायी, डॉक्टर ने वही पर उपस्थित पहचान के एक व्यक्ति से बच्ची को घर भिजवा दिया, घर पहुंचते ही बच्ची ने रो-रोकर अपने साथ हुई इस घिनौनी घटना के बारे में अपने माता-पिता को बताया।

थाना प्रभारी ने बताया कि पीडिता अपने माता पिता के साथ थाने आई तथा उसने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई। मामले की जांच की जा रही है, आरोपी डॉक्टर को पॉक्सो एक्ट के तहत् गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, वही गिरफ्तार डॉक्टर ने छेड़छाड़ की घटना से इनकार किया है।





Related Articles

Back to top button