Breaking News

बलौदाबाजार ब्रेकिंग – बीते शाम से गायब बच्चे की तालाब मे मिली लाश, पुलिस जांच में जुटी |


कुश अग्रवाल बलौदाबाजार के सदर रोड से कल शाम से गायब हुए बच्चे शिवम शर्मा की लाश आज पिपरहा तालाब मे मिली जिससे परिवार मे कोहराम मच गया. परिवार के सदस्यों ने कल कोतवाली मे अपहरण की आशंका जताते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी जिसके बाद पुलिस खोजबीन मे लगी थी आज तालाब मे नहाने गये लोगों ने लाश को तैरते देखा जिसके बाद पुलिस को सूचना दिया परिजनों ने लाश की पहचान कर ली है वही पुलिस अपहरण और हत्या की आशंका के चलते डाग स्कवाड को भी बुलाकर जाँच करवा रही फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है कि घटना कैसे हुई,,

मामले की जानकारी देते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पिताम्बर पटेल ने बताया कि कल रात्रि मे कोतवाली थाना मे गुमशुदगी का मामला आया था आज सुबह बच्चे की लाश पिपरहा तालाब के अंदर मिली है लाश को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है तथा रिपोर्ट आने का इंतजार है डाग स्कवाड भी लगाया गया था पुलिस मामले की जांच कर रही है,,,





Related Articles

Back to top button