बलौदा बाजार ब्रेकिंग्-चरित्र शंका पर पति ने कर दी पत्नी की हत्या,आरोपी पुलिस की गिरफ्त में – cgtop36.com

ग्राम प्रतापगढ़ थाना सलिहा अंतर्गत आरोपी सहदेव नेताम पिता उदेराम नेताम 30 वर्ष ने अपनी ही पत्नी की जंगल मे गला दबाकर हत्या कर दी । दोनों दंपत्ति के बीच पिछले छः माह से वाद विवाद चल रहा था।घटना का विवरण इस प्रकार से है ,दिनांक 11.04.2022 के प्रात: 03.35 बजे प्रार्थी नकुल नेताम निवासी प्रतापगढ़ (सलिहा) थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसका बड़ा भाई आरोपी सहदेव नेताम पिता उदेराम नेताम उम्र 30 निवासी प्रतापगढ़ (सलिहा) अपनी पत्नि मुनकी बाई उम्र 25 साल की दिनांक 09-04-2022 के रात करीब 08-09 बजे के मध्य,
कुकरीकोना जंगल में गला दबाकर हत्या कर दिया है। जिसकी रिपोर्ट पर अपराध क्र 29/2022 धारा 302 भादवि कायम किया है थाना सलिहा पुलिस द्वारा उच्चाधिकारियों के मार्गदर्शन में , टीम गठित कर तत्काल घेराबंदी कर आरोपी कब्जे मे लेकर कड़ाई से पुछताछ किया गया। जिसने बताया कि वह अपनी पत्नि की चरित्र पर शंका करता था। पिछले छ: माह से दोनों के बीच इसी बात पर वाद विवाद झगड़ा होता रहता था। कि दिनांक 09.04.2022 को अपनी पत्नि मुनकी बाई एवं छ: माह की बच्ची को मोसा. से जंगल में ले जाकर अपनी पत्नि मुनकी बाई की गला दबाकर एवं सिर को पटक कर हत्या कर दिया है। आरोपी सहदेव नेताम को आज दिनांक को गिरफ्तार कर, माननीय न्यायालय पेश पर कर जेल भेजा गया है।




