Breaking News

एक ही रस्सी से फांसी लगा ली प्रेमी जोड़े ने, मिलने से जाता था रोका |


बालोद जिले में डौंडीलोहारा थाना क्षेत्र अंतर्गत प्रेमी-प्रेमिका ने एक ही रस्सी से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। दोनों सोमवार को घर से निकले थे। इसके बाद से दोनों का कुछ पता नहीं चला। अगले दिन दोनों की मौत की खबर सामने आई है।

बताया गया है कि दोनों के घरवाले मिलने-जुलने का विरोध करते थे। इस बात से भी दोनों परेशान थे। मामला डौंडीलोहारा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक बोईरडीह निवासी राजेश कुमार निषाद (20) का पास के ही गांव की एक नाबालिग लड़की से प्रेम संबंध था। दोनों एक दूसरे से शादी भी करना चाहते थे। घरवालों को भी इस बात की जानकारी थी, लेकिन वह विरोध करते थे। तथा वहीं घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है।





Related Articles

Back to top button