Breaking News

अंबिकापुर – शहर से लगे कांतिप्रकाशपुर में बिछी बर्फ की चादर, इलाके में जबरदस्त ठंड


अंबिकापुर: सरगुजा जिले के ग्रामीण क्षेत्र में इन दिनों ठंड अपने पूरे शबाब पर है। ठंड की वजह से खेतों व जमीनों में बर्फ की सफेद चादर बिछने लगी है। ऐसा ही आज शहर से लगे कांतिप्रकाशपुर में दिखाई पड़ा जो 8 बजने के बाद तक बर्फ जमा हुआ था।

अंबिकापुर क्षेत्र में बढे ठंड के कारण सुबह सुबह खेतों व जमीनों में बर्फ की सफेद चादर बिछी नजर आई। वहीं ठंड के बढ़ जाने से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई है।ठंड से निजात पाने लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं वहीं कई जगह लोग सामूहिक रूप से पुआल जला आग तापते भी नजर आये। बढे ठंड से लोग अपने अपने घरों में भी दुबके रहे और गर्म कपड़ों के साथ साथ हिटर का सहारा ले रहे हैं।





Related Articles

Back to top button