अंबिकापुर – डेढ़ माह बाद भी नहीं लौटे मनरेगा कर्मी, कार्य अस्त-व्यस्त और ठप्प, आंदोलन बदस्तूर जारी – cgtop36.com

मुन्ना पांडेय लखनपुर – जंप क्षेत्र के सभी 74 ग्राम पंचायतों में मनरेगा कार्य अस्त-व्यस्त ठप्प पड़ा हुआ है। मजदूरी एवं सामाग्री भूगतान शेष है। तकरीबन डेढ़ माह से अपने दो सूत्रीय मांगों को लेकर मनरेगा के कार्यक्रम अधिकारी कर्मचारी आन्दोलन में डटे हुए हैं।
आंदोलित मनरेगा कर्मी का कहना है कि नियमित करण तथा पंचायतीराज अधिनियम में वर्णित ग्राम सचिवों की तरह रोजगार सहायकों की भी नियुक्ति हो। शासन और मनरेगा कर्मियों के बीच अब तक सुलह नहीं हो सका है जिससे जंप क्षेत्र के तमाम ग्राम पंचायतों में महात्मा गांधी रोजगार गारंटी योजना के कार्य शिथिल पड़े हुए हैं।
इतना ही नहीं बताया जा रहा है कि जाब कार्डधारक पंजीकृत मजदूरों के मजदूरी भुगतान नहीं होने से मजदूर बेहाल है। साथ ही पंचायत द्वारा बाजारों से खरीदारी की गई लोहा सीमेंट गिट्टी रेत अन्य का भी भूगतान बाकी है। अधिकारी कर्मचारियों के हड़ताल पर चले जाने से मनरेगा कार्य पूर्ण रूप से ठप्प हो गया है। उपलब्ध संसाधनों से किसी तरह कार्य का निष्पादन किया जा रहा है। यदि शासन और मनरेगा के बीच यही आलम रहा तो योजना का भगवान ही मालिक है।





