inh24छत्तीसगढ़

दुखद खबर – पिता ने धुप में खेलने से किया मना तो 12 साल के बेटे ने लगा ली फांसी

इकलौते बालक की मौत से परिजनों में शोक का माहौल

छत्तीसगढ़ में सरगुजा जिले में एक ह्रदय विदारक खबर आई है। यहां 12 साल के बालक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इकलौते बालक की मौत से परिजनों में शोक का माहौल है। पुलिस ने शव का पंचनामा कर मेडिकल कॉलेज अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

मिली जानकारी के अनुसार पूरी घटना यूनिवर्सिटी रोड भकुरा की है। यहां के निवासी देव कुमार पिता बनवारी 12 वर्ष, शुक्रवार को अपनी मां और सात वर्षीय बहन किरण के साथ महुआ एकत्रित करने करने गया था जब सब वापस आ गए तब देव कुमार बाहर खेलने के लिए जा रहा था, जिस पर पिता ने धूप में बाहर जाने से मना करते हुए घर में ही खेलने के लिए कहा।

बालक इस बात से इतना नाराज हुवा कि कमरे के दरवाजे को बंद कर फांसी लगा खुदकुशी कर ली। जब बहुत देर तक आवाज देने के बाद भी देव दरवाजा नहीं खोला तो दरवाजे का कुंडी तोड़कर वे अंदर गए। इकलौते बेटे की लाश देख पिता के पैरों तले जमीन खिसक गई और परिवार में सन्नाटा छ गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा उसके बाद परिजनों को सौंप दिया गया है

Related Articles

Back to top button