स्कूटी सवार युवती को टक्कर मारने के बाद कार सवार पांच आरोपी 12 किलोमीटर तक रहे घसीटते, युवती की दर्दनाक मौत

दिल्ली के कंझावला कांड (Delhi Accident) को लेकर हर घंटे नए अपडेट सामने आ रहे हैं। सोमवार को दिल्ली पुलिस (Delhi Police) को आरोपियों की तीन दिनों की रिमांड मिली। इसी बीच हादसे से पहले का एक CCTV सामने आया है। इस फुटेज के बाद कई अहम खुलासे होने की उम्मीद है। सोमवार को सामने आए इस CCTV फुटेज में युवती अपनी स्कूटी पर दिखाई दे रही है।
CCTV फुटेज में यह साफ तौर पर देखा जा सकता है कि मृत युवती न्यू ईयर की उस रात को अपनी स्कूटी पर जाती हुई दिखाई दे रही है। इसके कुछ ही देर बाद उसकी एक बलेनो कार की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस के बयान और सामने आई सीसीटीवी फुटेज के अनुसार, युवती उस कार के नीचे कई किलोमीटर तक घिसटती रही थी।
इससे पहले भी हादसे के CCTV फुटेज सामने आए हैं। जिसमें कार को कंझावला इलाके में चक्कर लगाते हुए देखा जा सकता है। फिलहाल दिल्ली पुलिस की कई टीमें मामले की जांच में जुटी हुई हैं।
कंझावला कांड का पहला CCTV फुटेज सामने आया, जिसमें बलेनो कार में सवार आरोपी कंझावला इलाके में कार को लेकर चलते जा रहे हैं। इस कार के निचले हिस्से में कुछ फंसा हुआ देखा जा सकता है, जिसे युवती की लाश कहा जा रहा है।
इसके कुछ ही देर बाद कार का एक और सीसीटीवी फुटेज सामने आया, जिसमें आरोपियों की कार को एक जगह से यू-टर्न लेते हुए देखा जा सकता है। इस दौरान भी कार के नीचे युवती फंसी हो सकती है, ऐसा अनुमान लगायाज जा रहा है।
आपको बता दें कि राजधानी दिल्ली में नए साल की रात करीब 4 बजे स्कूटी सवार युवती को टक्कर मारने के बाद कार सवार पांच आरोपी उसे 12 किलोमीटर तक घसीटते रहे। परिवार हत्या से पहले रेप और निर्भया जैसी क्रूरता का आरोप लगा रही है। वहीं, पुलिस ने दुर्घटना और गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया है।
दिल्ली पुलिस के स्पेशल CP लॉ एंड ऑर्डर सागर प्रीत हुड्डा ने प्रेस कांफ्रेंस करते हुए बताया, “पुलिस ने विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है। अभी तक 5 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। मामलें में फॉरेंसिक टीम की मदद ली जा रही है। जांच के लिए टीमें गठित कर दी गई है। पुलिस लगातार पीड़िता के परिवार के संपर्क में है। अभियुक्तों को 3 दिन के रिमांड में लिया गया है। पुलिस जल्द से जल्द जांच पूरी करके चार्ज शीट दाखिल करेगी। सारे सबूत इकट्ठा करके अभियुक्तों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाएगी।”
#WATCH दिल्ली: CCTV फुटेज में मृतिक के साथ के एक अन्य लड़की दिखी जो स्कूटी पर सवार थी। हादसे के वक्त वो मृतिक के साथ थी। वह घायल हो गई और मौके से भाग गई लेकिन मृतिक का पैर कार में फंस गया जिसके बाद उसे घसीटा गया। पुलिस ने CCTV फुटेज की पुष्टि की।#KanjhawalaDeathCase pic.twitter.com/Ty5LaYHhLg
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 3, 2023
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी उपलब्ध करायी जाएगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. Cgtop36 स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट Cgtop36 के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.




