छत्तीसगढ़

बस और ट्रैक्टर में जोरदार भिड़ंत, हादसे में 7 से 8 लोग घायल |


CG BREAKING: महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां NH 53 के पास बस और ट्रैक्टर की आमने-सामने से भिड़ंत हो गई। हादसे में 7 से 8 लोग घायल हो गए है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है। मिली जानकारी के अनुसार, तुमगांव थाना क्षेत्र के NH 53 के पास बस और ट्रैक्टर की आमने सामने भिड़ंत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही तुमगांव पुलिस मौके पर पहुंची और आनन-फानन में सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। घायलों को अस्पताल भेजने के बाद पुलिस आगे की जांच में जुट गई हैं।



Related Articles

Back to top button