अभिनेता विक्रम गोखले की हालत अभी भी नाजुक बनी, निधन की खबरें अफवाह

हिंदी और मराठी इंडस्ट्री के बेहद फेमस एक्टर विक्रम गोखले (Vikram Gokhale) के निधन की खबर चारों ओर है. हालांकि उनकी बेटी नेहा गोखले ने बताया कि एक्टर की हालत गंभीर है और उनके निधन की खबर महज अफवाह है. वहीं उनकी पत्नी वृषली गोखले ने कहा, “वह कल दोपहर कोमा में चले गये थे और उसके बाद से, वह रिस्पॉन्ड नहीं कर रहे हैं.
फिलहाल वह वेंटिलेटर पर हैं. डॉक्टर कल सुबह तय करेंगे कि क्या करना है. सब कुछ इस पर निर्भर करता है कि उनमें इम्प्रूवमेंट हो रहा है या अभी भी कुछ रिस्पॉन्ड नहीं कर रहे हैं.”
बता दें कि तबीयत खराब होने के बाद विक्रम गोखले को पुणे के पंडित दीनानाथ मंगेशकर अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है. एक्टर की बेटी ने बताया है कि एक्टर की हालत नाज़ुक है, फिलहाल वो वेंटिलेटर पर हैं.
“अभिनेता विक्रम गोखले की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है, उनका निधन नहीं हुआ है। उनके स्वस्थ होने के लिए प्रार्थना करें”, विक्रम गोखले की बेटी ने पुष्टि की है।
(फाइल फोटो) pic.twitter.com/VYRwkEw8Lf
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 23, 2022
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी उपलब्ध करायी जाएगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. Cgtop36 स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट Cgtop36 के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.





