Breaking News
नाबालिग लड़की को अपने प्रेम जाल में फांस शारीरिक संबंध बनाने वाला आरोपी गिरफ्तार

आरोपी द्वारा अपहृता को नाबालिक होना जानते हुए बहला-फुसलाकर पहले अपने प्यार में फसाया फिर शादी का प्रलोभन देकर उससे शारीरिक संबंध बनाया। आरोपी पूर्व से शादीशुदा है और वर्तमान में एक बच्ची का बाप है।
पीड़िता को आरोपी ने मैं अपनी पत्नी को प्यार नहीं करता है तुमसे करता हूं तुमसे शादी करूंगा कह कर घर से भगाकर उत्तर प्रदेश ले जाकर शारीरिक संबंध बनाया है.
आरोपी को धारा 363, 366क,376 भादवि, 4,6 पाक्सो एक्ट के अपराध में विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश कर जेल दाखिल किया गया।
उक्त कार्यवाही में प्रधान आरक्षक अजय अंचल, आरक्षक केशव भट्ट, सूरज बंजारे, महिला आरक्षक सोनम भठ्ठ, लोकेश्वरी साहू का विशेष योगदान रहा।




