Breaking News

कोरबा – 20 वर्षीय युवती का मुंह ढका तकिए से और बेरहमी से पेचकस से 51 बार किया वार


कोरबा जिले से श्रद्धा वाकर हत्याकांड की तरह एक मामला सामने आया हैं. जहां एक व्यक्ति ने 20 साल की एक लड़की को पेचकस से 51 बार वार कर कथित तौर पर मार डाला. नगर पुलिस अधीक्षक (कोरबा) विश्वदीपक त्रिपाठी ने बताया कि घटना 24 दिसंबर को साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) के पंप हाउस कॉलोनी में हुई थी.

पुलिस के मुताबिक पीड़िता घर में अकेली थी. आरोपी ने उसकी चीखों को दबाने के लिए उसके मुंह को तकिए से ढक दिया और पेचकस से 51 बार वार किया. पीड़िता के भाई ने घर पहुंचने पर उसे खून से लथपथ पाया.

शुरूवाती जांच में पता चला है कि जशपुर जिले के रहने वाले आरोपी की पीड़िता से तीन साल पहले दोस्ती हुई थी, जब वह एक यात्री बस में कंडक्टर के रूप में काम कर रहा था और महिला उसी से यात्रा करती थी.

आरोपी बाद में काम के सिलसिले में गुजरात के अहमदाबाद चला गया और दोनों फोन पर संपर्क में रहे. अधिकारी ने कहा कि जब महिला ने उससे फोन पर बात करना बंद कर दिया तो आरोपी ने उसके माता-पिता को भी धमकी दी थी. उन्होंने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और लापता आरोपी का पता लगाने के लिए पुलिस की चार टीमों का गठन किया गया है.

Source by ANI_HindiNews

लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी उपलब्ध करायी जाएगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. Cgtop36 स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट Cgtop36 के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.



Related Articles

Back to top button