नग्न अवस्था में मिली 8 साल की बच्ची का शव, रेप कर हत्या की आशंका

मथुरा के थाना जैंत क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले वृंदावन-मथुरा मार्ग पर एक बच्ची का शव नग्न अवस्था मे पड़ा मिला। बच्ची के शव झाड़ियों में पड़े होने की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक मासूम के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रेप के बाद मासूम की हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। वहीं अभी तक मृतक मासूम की शिनाख्त नहीं हो पाई है।
जैंत क्षेत्र के अंतर्गत 8 वर्षीय मासूम का शव मिलने से सनसनी फैल गई। जिसने भी घटना की सुना वह घटनास्थल की तरफ दौड़ पड़ा। देखते ही देखते सैकड़ों की संख्या में लोग घटना स्थल पर एकत्रित हो गए। झाड़ियों में मिले 8 वर्षीय मासूम के शव की सूचना पुलिस को दी गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने नग्न अवस्था में पड़ी मासूम के शव को पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
घटना की सूचना पर पहुंचे एसएसपी मथुरा अभिषेक यादव ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। घटना के अनावरण के लिए टीमों का गठन कर दिया है। वहीं मासूम के साथ बलात्कार कर हत्या किए जाने की आशंका भी जताई जा रही है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि अभी तक मासूम की शिनाख्त नहीं हो पाई है। बच्ची कहां की है और क्या नाम है कोई पता नहीं चल पाया है। लोगों का यह भी कहना है कि बच्ची नग्न अवस्था में मिली है और पहले रेप किया गया है। उसके बाद उसकी हत्या की गई है। यह तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चल पाएगा बच्ची के साथ उस हैवान ने हैवानियत की है या नहीं।
एक सूचना मिली थी कि 7-8 साल की एक बच्ची का शव झाड़ियों में पड़ा हुआ है। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। ऐसी प्रतीत होता है कि बच्ची की हत्या की गई है। मामले की जांच के लिए टीमें गठित की हैं। शव की पहचान की कोशिश की जा रही है: अभिषेक यादव, एसएसपी, मथुरा (13.10) pic.twitter.com/25i99GjXML
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 13, 2022
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी उपलब्ध करायी जाएगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. Cgtop36 स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट Cgtop36 के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.




