बिहार

राज्य में आंधी-तूफान और ओलावृष्टि से अब तक 34 लोगों की मौत – cgtop36.com


बिहार में आंधी-तूफान ने लोगों को खौफ में डाल दिया है. कुछ घंटों की बारिश और आंधी से 16 जिलों में 33 लोगों की मौत हो गई है. इन सभी लोगों की मौत आकाशीय बिजली गिरने से हुई है. बिहार के 16 जिलों में आंधी और वज्रपात से 33 लोगों की मौत पर मुख्यमंत्री मर्माहत हैं. उन्होंने प्रभावित परिवारों के प्रति शुक्रवार को अपनी गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है. मुख्यमंत्री ने कहा है कि आपदा की इस घड़ी में वे प्रभावित परिवारों के साथ हैं. साथ ही उन्होंने सभी मृतक के परिजनों को तत्काल चार-चार लाख रुपये अनुग्रह अनुदान देने के निर्देश दिये हैं.

आंधी एवं वज्रपात से भागलपुर में सात, मुजफ्फरपुर में छह, सारण में तीन, लखीसराय में तीन, मुंगेर में दो, समस्तीपुर में दो, जहानाबाद में एक, खगड़िया में एक, नालंदा में एक, पूर्णिया में एक, बांका में एक, बेगूसराय में एक, अररिया में एक, जमुई में एक, कटिहार में एक और दरभंगा में एक व्यक्ति की मौत हुई है. मुख्यमंत्री ने आंधी एवं वज्रपात से हुई गृह क्षति एवं फसल क्षति के आकलन का करने का भी निर्देश दिया है.

उन्होंने कहा है कि गृह क्षति का आकलन आपदा प्रबंधन विभाग एवं फसल क्षति का आकलन कृषि विभाग अविलंब करा कर प्रभावित परिवारों को जल्द -से -जल्द सहायता राशि उपलब्ध कराए. मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि आंधी के कारण पेड़ गिरने से कहीं आवागमन बाधित हुआ है, तो उसे तुरंत चालू कराएं. साथ ही सभी लोगों से खराब मौसम में पूरी सतर्कता बरतने की अपील की है.

Source by ANI_HindiNews

लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी उपलब्ध करायी जाएगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. Cgtop36 स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट Cgtop36 के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.



Related Articles

Back to top button