बिहार

दूसरे दिन भी अग्निपथ योजना के विरोध में युवाओं का विरोध प्रदर्शन जारी


बिहार में दूसरे दिन भी अग्निपथ योजना के विरोध में युवाओं का विरोध प्रदर्शन जारी है. बक्सर में शुक्रवार सुबह युवाओं ने डुमराव रेलवे स्टेशन पर पहुंचकर हंगामा किया. उन्होंने रेलवे ट्रैक पर टायर जलाकर अपना विरोध जताया.

इस दौरान युवाओं ने कहा कि इस योजना को केंद्र सरकार वापस ले. उधर, युवाओं के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए डुमराव स्टेशन के अगले और पिछले रेलवे स्टेशन पर कई ट्रेनों को रोका गया है.

बता दें कि ‘अग्निपथ’ योजना(Agneepath Scheme) के तहत सेना(Army) की रेजिमेंट प्रणाली(Regimental System) में कोई बदलाव नहीं किया जा रहा है और इसके लागू होने के पहले वर्ष में भर्ती कर्मियों की संख्या सशस्त्रों बलों की केवल तीन प्रतिशत होगी. सरकारी सूत्रों ने देश के कई हिस्सों में नयी प्रणाली के खिलाफ व्यापक विरोध प्रदर्शन के बीच गुरुवार को यह बात कही.

सूत्रों ने कहा कि इस योजना का उद्देश्य युवाओं के लिए सशस्त्र बलों में सेवा करने के अवसरों को बढ़ाना है और इसके तहत कर्मियों की भर्ती सशस्त्र बलों में मौजूदा भर्ती की लगभग तीन गुनी होगी. सूत्रों ने हालांकि तुलना का समय निर्धारित नहीं किया है.





Related Articles

Back to top button