निर्माणाधीन गंगा ब्रिज ढहा, 1710 करोड़ की लागत से बन रहा था पूल, सीएम ने दिए जांच के आदेश

बिहार के भागलपुर में रविवार को निर्माणाधीन पुल भरभराकर गिर गया. इस हादसे का खौफनाक वीडियो सामने आया है. शुरुआती जानकारी के मुताबिक हादसे में किसी तरह के जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है, लेकिन पुल गिरने से मौके पर अफरातफरी मच गई. हालांकि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं और जिम्मेदार लोगों की पहचान करने के लिए कहा है।
https://twitter.com/AHindinews/status/1665374776074854401?t=XaZScgUNG0kjp20y1ynYrA&s=19
खगड़िया -अगुवानी- सुल्तानगंज के बीच बन रहे पुल के टूटने का वीडियो सामने आया है. देखते ही देखते पूरा पुल गंगा नदी में समा गया. हैरानी की बात ये है कि 2 साल पहले भी इस पुल का एक हिस्सा ध्वस्त हो गया था. 4 साल पहले सीएम नीतीश कुमार ने इस पुल का शिलान्यास किया था.
भागलपुर जिले के सुल्तानपुर में गंगा नदी पर बन रहे सुल्तान गंज अगुवानी पुल के ढ़ह जाने की घटना की जांच के लिए सीएम नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने जांच के आदेश दिये हैं. सीएम नीतीश (Nitish Kumar) कुमार ने घटना के लिए जिम्मेदार लोगों की पहचान करने के भी आदेश दिये हैं.
गौरतलब है कि डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव पहले ही प्रेस कांफ्रेंस कर ये बता चुके हैं कि पुल के कई पिलर में क्रैक थे. IIT रुड़की की जांच रिपोर्ट के मुताबिक सरकार इस पुल को गिराकर नये सिरे से पुल बनाना चाहती थी.
घटना पर सुलतानगंज से जनता दल यूनाइटेड के विधायक ललित नारायण मंडल ने कहा कि हम उम्मीद कर रहे थे कि इस नवंबर दिसंबर तक यानी इस साल के अंत तक इस पुल का उद्घाटन कर दिया जायेगा. इस तरह से पुल का गिरना दुर्भाग्यपूर्ण है. इस बात की जांच जरुर की जानी चाहिये. इसमे ंजरुर कोई कमी रही होगी.




