बिहार

रेत माफिया ने महिला अधिकारी पर किया हमला, घसीटे जाने का वीडियो वायरल


पटना जिले के बिहटा कस्बे में सोमवार को अवैध बालू खनन में शामिल लोगों ने जमकर तांडव मचाया। बालू माफिया ने महिला खनन निरीक्षक (इंस्पेक्टर) पर हमला कर दिया। उनकी बेरहमी से पिटाई की और फिर उन्हें मैदान में घसीटा। खनन विभाग के कुछ अन्य कर्मचारी भी घायल हुए हैं। लोगों ने टीम पर पथराव भी कर दिया था। घटना का वीडियो भी सामने आया है।

पटना के एसपी ने कहा कि घटना के संंबंध में तीन एफआईआर दर्ज हुई है। 44 लोगों को पकड़ा गया है। अन्य आरोपियों की तलाश में छापेमारी चल रही है। खनन विभाग ने सोमवार को अवैध खनन के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया। जानकारी के अनुसार, खनन विभाग को सोमवार की दोपहर 2 बजे बिहटा थाना इलाके के परेव गांव के पास ओवरलोडिंग ट्रकों के गुजरने की सूचना मिली थी। टीम जब मौके पर पहुंची तो पाया कि 150 ट्रक ओवरलोड हैं।

टीम कार्रवाई करने में जुटी थी, तभी बालू माफिया वहां पहुंच गए। आरोपियों ने टीम पर पथराव कर दिया। उनके साथ मारपीट की गई। इस बीच मौका पाकर ट्रक ड्राइवर मय वाहन मौके से फरार हो गए। जिला खनन अधिकारी और खनन निरीक्षक पर हमला कर दिया गया। इसी बीच महिला इंस्पेक्टर को एक बदमाश ने दबोच लिया और उन्हें बेरहमी से घसीटा। बवाल की सूचना पाकर पहुंची फोर्स ने टीम को छुड़ाया है।

हमले में जिला खनन अधिकारी समेत तीन घायल

पटना पश्चिम के एसपी राजेश कुमार ने बताया कि असामाजिक तत्वों के एक समूह ने एक जिला खनन अधिकारी पर तब हमला किया जब वह क्षेत्र में रेत खनन से संबंधित एक अभियान चला रही थी। 44 को गिरफ्तार किया गया है। जबकि जिला खनन अधिकारी और दो खनन निरीक्षकों सहित 3 घायल हुए हैं।

Source by BBC News Hindi

लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी उपलब्ध करायी जाएगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. Cgtop36 स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट Cgtop36 के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.



Related Articles

Back to top button