बिहार

पति से मिलने जेल गयी 8 महीने की गर्भवती पत्नी, हुई बेहोश, अस्पताल पहुंचते ही तोड़ा दम, पढ़े पूरी खबर…


भागलपुर: हत्या के प्रयास में जेल में बंद पति से मुलाकात करने गई पत्नी ने जैसे ही पति को चेहरा देखा तो वह बेहोश हो गई. आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मरा हुआ घोषित कर दिया. महिला 8 महीने की प्रेग्नेट थी और 27 जून को उसकी डिलीवरी होने वाली थी. देवर ने भाभी की मौत का जिम्मेदार पुलिस प्रशासन को ठहराया है. घटना बिहार के भागलपुर के विशेष केंद्रीय कारा (जेल) की है.



Read More- CGCrime News – युवक ने 6 साल के मासूम के साथ गंदा काम, प्राइवेट पार्ट डाला बच्चे के मुंह में फिर….

दरअसल, रोंगटे खड़े करने वाली यह घटना 6 जून को भागलपुर के विशेष केंद्रीय कारा में हुई. भागलपुर के घोघा गोविंदपुर के गुड्डू यादव की शादी घोघा जानिडीह की पल्लवी यादव 2 साल पहले हुई थी. दोनों ने लव मैरिज की थी और वर्तमान में पल्लवी 8 महीने की गर्भवती थी. गुड्डू यादव का विनोद यादव से जमीन को लेकर विवाद हो गया था. इस मामले में गुड्डू पर धारा 307 का मुकदमा दर्ज हुआ था, जिसके कारण पिछले आठ महीने से वह भागलपुर के विशेष केंद्रीय कारा में सजा काट रहा है.

6 जून को पल्लवी जेल में बंद पति गुड्डू से मिलने के लिए पहुंची थी. नंबर आने पर जैसे ही गुड्डू उसके सामने आया तो पल्लवी बेहोश होकर गिर पड़ी. इसके बाद आनन-फानन में उसे मायागंज अस्पताल लाया गया. यहां पर जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मरा हुआ घोषित कर दिया. पल्लवी की मौत के साथ-साथ उसकी पेट में पल रहा बच्चा भी इस दुनिया में नहीं रहा.



Related Articles

Back to top button