छत्तीसगढ़

ट्रक की चपेट में आने से दो युवकों की मौत, नाराज लोगों ने सड़क पर बैठकर किया चक्काजाम… |


CG Accident: कांकेर जिले के दुर्गुकोंदल थाना क्षेत्र के तहत ट्रक की चपेट में आने से दो युवकों की मौत हो गई। ट्रक को रिवर्स करने के दौरान बाइक में बैठे दो युवक ट्रक की चपेट में आ गए। दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों युवक दुर्गुकोंदल क्षेत्र के रहने वाले है।

CG Accident: एक पारकदास मानिकपुरी 26 वर्ष ग्राम मदले निवासी है, जो टेन्ट व्यवसाय दुर्गूकोंदल क्षेत्र में करता था, दूसरा युवक मनोज टेकाम पिता कचरूराम 20 वर्ष ग्राम गुमड़ीडीह निवासी है, जो साप्ताहिक बाजार दुर्गूकोंदल में मजदूरी करने आया था।

read more- CG Breaking – भीषण सड़क हादसा: हाइवा और माजदा मे जोरदार भिड़ंत, ड्राइवर और हेल्पर की मौके पर हुई मौत

CG Accident: दो लोगों की मौत से नाराज लोगों ने सड़क पर बैठकर चक्काजाम कर दिया है। दुर्गूकोंदल भानुप्रतापपुर मार्ग जाम हो गया है गाड़ियों का आवागमन बंद हो गया है, आवागमन बहाल करने के लिए लोगों से अपील की लेकिन प्रदर्शनकारी मृतकों के परिजनों को मुआवजा देने की मांग कर रहे हैं। 



Related Articles

Back to top button