inh24क्राइमछत्तीसगढ़

सब्जियों की बोरियों में गांजा छुपाकर कर रहे थे तस्करी, 1 करोड़ 70 लाख का गांजा किया गया जब्त

महासमुंद , छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में पुलिस ने अंतरराज्यीय गांजा तस्करी का पर्दाफास किया है। सब्जियों की बोरियों में भरकर गांजे की तस्करी करते 4 आरोपी पुलिस के हाथ आये हैं। उनके पास से 8 क्विंटल गांजा जब्त किया गया है। जिसकी कीमत करीब 1 करोड़ 70 लाख रुपए आंकी गई है। गांजा ओडिशा से नागपुर ले जाया जा रहा था। यह कार्रवाई कोमाखान पुलिस ने की है।

जानकारी के मुताबिक ओडिशा पासिंग की कार और महाराष्ट्र पासिंग की पिकअप में गांजा भरकर ले जाया जा रहा था। शातिर तस्करों ने गोभी और आलू की सब्जियों की बोरियों में गांजा भर रखा था। पुलिस ने मुखबिर से सूचना मिलने के बाद रास्ते में चेकिंग शुरू कर दी। नेशनल हाइवे 353 में टेमरी नाका के पास पिकअप वाहन और हुंडई वर्ना कार को रोका गया। जिसकी तलाशी लेने पर अंदर गांजा मिला।

Read also – मां ने अपने सगे बेटे के साथ किया ऐसा,जानकर कलंकित हो जाएगा रिश्ता पढ़िए पूरी ख़बर…

पुलिस दोनों वाहनों से 8 क्विंटल गांजा बरामद किया है। जिसकी कीमत करीब 1 करोड़ 70 लाख रुपए आंकी गई है। गांजा ओडिशा से नागपुर ले जाया जा रहा था। गांजा तस्करी करते 4 आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया है। जिसमें संजय सामल, चिन्मय साहनी, जी शंकर और निलेश बैरागी शामिल है. कोमाखान पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ नारकोटिक्स एक्ट के तहत कार्रवाई की है।

Related Articles

Back to top button