inh24छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: मांदर की थाप पर झूमे मंत्री भगत, अचानक हुआ ये….

अम्बिकापुर। मांदर की थाप पर डांस कर रहे थे मंत्री भगत तब हुई ये घटना। दरसल कांग्रेस के नवनिर्मित जिला स्तरीय कार्यालय राजीव भवन के उद्घाटन के मौके पर मंत्री अमरजीत भगत काफी उत्साहित नजर आए। उत्साहित मंत्री जी ने मादर की थाप पर काफी देर तक डांस किया। इसी दौरान यह घटना हुई। मांदर बजाते हुए डांस कर रहे मंत्री भगत सरगुजा के लोकगीत पर लोक कलाकारों के अंदाज में बैठकर मांदर बजाने लगे। जब वे उठ रहे थे तो लड़खड़ाकर गिर पड़े। उन्हें गिरते देख आजू-बाजू में कोरस परफार्मेन्स दे रहे समर्थकों ने उन्हें संभाला, मांदर भी संभाला। इसके बाद मंत्री जी ने माइक थामकर गाने भी गाए।

Related Articles

Back to top button