58 साल पहले चुराई थी भैंस, चोरी के वक्त 20 साल का था शख्स, अब 78 साल की उम्र में पुलिस ने किया गिरफ्तार

Maharashtra: महाराष्ट्र के उदागीर में रहने वाले गणपति विट्ठल वागोर को पुलिस ने 58 साल पुराने मामले में गिरफ्तार किया है. उनपर 1965 में भैंस चुराने का आरोप है. इस वक्त उनकी उम्र 78 साल है,. वहीं चोरी के समय उनकी महज 20 साल थी.
वागोर ने कर्नाटक के बीदर से ही भैंस और बछड़ा चुराया था. बीदर जिला महाराष्ट्र की सीमा पर है. इस मामले में विट्ठल के साथ एक और आरोपी थे, जिनकी मौत हो गई है. कई सालों से आरोपी विट्ठल चूहे और बिल्ली का खेल खेल रहे थे.
महाराष्ट्र : शख़्स ने 58 साल पहले भैंस चुराई थी, अब पुलिस ने किया गिरफ़्तार
◆ शख़्स ने 1965 में भैंस चुराई उस वक़्त उनकी उम्र 20 साल थी अब वे 78 साल के हो गए हैं
Maharashtra | #Maharashtra pic.twitter.com/7o7dvZ0569
— News24 (@news24tvchannel) September 13, 2023
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम, इंटरनेट और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी उपलब्ध करायी जाएगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. Cgtop36 स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट Cgtop36 के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.




