मनोरंजन

शहनाज गिल ने आधी रात फैंस को दिया तोहफा, तस्वीर देख फैंस हुए दुखी

एक्ट्रेस शहनाज गिल ने आधी रात में ही अपने फैंस को खास तोहफा दे दिया। शहनाज गिल ने इंस्ट्रागाम पर अपनी कुछ नई फोटो को शेयर किया, जिसे देखकर लोग खुश होने से ज्यादा दुखी ही हुए। इन फोटो को देखने के बाद हर किसी का मन यही कह रहा है ‘तुम इनता जो मुस्कुरा रहे हो….क्या गम है जिसको छिपा रहे हो….आप को बता दे की बिग बॉस 13’ के बाद शहनाज गिल कई मौकों पर फैंस को चौंका चुकी हैं।

READ ALSO – काजोल के सुपरहिट गानों पर बेटी न्यासा ने स्कूल इवेंट में लगाए ठुमके, डांस के मामले में मां से कम नहीं है बेटी

हाल ही में शहनाज ने अपने नए हेयरस्टाइल से लोगों को चौंका दिया था। शहनाज गिल ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक ऐसी तस्वीर को शेयर किया था, जिसे देखकर हिना खान के फैंस कन्फ्यूज होने लगे थे। इस तस्वीर में वो बिल्कुल हिना खान जैसी ही लग रही हैं। शहनाज इन दिनों कनाडा में अपनी पहली फिल्म की शूटिंग कर रही हैं। शहनाज गिल पहली फिल्म में सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ संग नजर आने वाली है। फिल्म का नाम है ‘हौसला रख’ शहनाज गिल की यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब धमाल मचा रही हैं। शहनाज गिल की फैन फॉलोइंग लगातार बढ़ती ही जा रही है। कल देर रात शहनाज गिल ने अपनी नई तस्वीरों को पोस्ट करके फैंस को सरप्राइज ही दे दिया

READ ALSO – बेटे और जेठानी संग की पूल पार्टी, रेड स्विमसूट में एक्ट्रेस ने दिखाया ग्लैमरस अवतार देखें तस्वीरें

लेकिन शहनाज गिल की नई तस्वीरों ने उनके फैंस को सोच में ही डाल दिया था। शहनाज गिल को इन दिनों कई ऑफर मिल रहे हैं। इस बीच वो लगातार एक के बाद एक कई फोटोशूट करवा रही हैं। फैंस का कहना है कि शहनाज गिल की ये मुस्कुराहट नकली है। आखिर शहनाज गिल को किस बात का गम है? शहनाज गिल की नई तस्वीरों को देखकर फैंस तो इतना परेशान हो गए हैं कि वो उनसे कमेंटबॉक्स के ही जरिए लाखों सवाल पूछने लगे हैं। कुछ लोग तो ये भी पूछ रहे हैं कि क्या शहनाज और सिद्धार्थ के बीच लड़ाई हो गई है?

Image Credit Instagram

Related Articles

Back to top button