राशिफल - अध्यात्म

Love Horoscope 22 October 2020 – जानिए कैसा होगा आज आपका प्रेम जीवन, पार्टनर के साथ आज कैसे बीतेगा दिन

Love Horoscope 22 October 2020 लव राशिफल 22 अक्टूबर 2020 Aaj Ka Love Rashifal: आइए जानते हैं आज लव कपल के सितारे आज क्या कहते हैं। किसका दिन होगा खुशनुमा, किनके बनेंगे काम। (Today’s Love Horoscope in Hindi 22 october 2020 )

मेष
आज आपके और लव पार्टनर के बीच कुछ उलझन हो सकती है। आपका घूमने जाने का प्लान है, लेकिन आपके पार्टनर के पास समय नहीं है। दिन सामान्य रूप से बीतेगा। ऑफिस के सहयोगियों के बीच अफेयर शुरू हो सकता है।

वृषभ
आज लव कपल के लिए दिन बेहद शानदार रहेगा। एक दूसरे से मुलाकात के मौके ढूंढेंगे। सरप्राइज गिफ्ट अपने पार्टनर को दे सकते हैं। विवाहित आज रोमांटिक रहेंगे। दिन मजेदार रहेगा। ट्रैवल का प्लान बना सकते हैं।

मिथुन
आज का दिन व्यस्तता में बीतेगा। लव कपल की मुलाकात नहीं हो पाएगी। सोशल मीडिया पर चैटिंग के जरिए एक दूसरे से चर्चा कर सकते हैं। दंपत्ति आज धार्मिक कार्यों में लगे रहेंगे। मन प्रसन्न रहेगा। सरप्राइज प्लान कर सकते हैं।

कर्क
लव पार्टनर के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। एक दूसरे के दिल की बात को समझेंगे। अपनी फीलिंग्स शेयर करेंगे। नए प्रेमी घूमने जा सकते हैं। विवाह को लेकर फिलहाल प्लान न बनाएं। लव कपल ज्यादा समय बिताने के मौके तलाशेंगे।

सिंह
लव पार्टनर्स में से किसी एक की सेहत बिगड़ सकती है। सोशल मीडिया की मदद से संपर्क में रहेंगे। दिन सामान्य रहेगा। विवाहित आज रोमांस के मूड में रहेंगे। आगामी दिनों में ट्रैवल का प्लान बना सकते हैं।

कन्या
आज का दिन अच्छा बीतेगा। प्रेमी एक दूसरे को रिझाने का प्रयास करेंगे। गिफ्ट दे सकते हैं। आज किसी मित्र की पार्टी में शामिल होंगे। खूब मस्ती भरी बातें होंगी। जीवन का खुशनुमा अहसास होगा। शादी की बात फिलहाल नहीं हो सकेगी।

तुला
आज लव कपल घू्मने जा सकते हैं। एक साथ लंच करने का माैका मिलेगा। अपने दिल की बात आपस में शेयर करेंगे। अपने प्यार को लेकर खूब उत्साहित रहेंगे। शादीशुदा आज बेहद रोमांटिक रहेंगे। दिन अच्छा रहेगा।

वृश्चिक
लव कपल्स में से कोई एक अपने काम के सिलसिले में दूसरी जगह जा सकता है। चैटिंग करेंगे। विवाहितों के बीच आज उलझन पैदा हो सकती है। एक दूसरे के मतभेद हो सकते हैं। किसी अनजान की बातों में न आएं।

धनु
लव पार्टनर्स के बीच आज किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है। मतभेद दूर करने के प्रयास विफल रहेंगे। बातचीत बंद रहेगी। नए प्रेमियों के बीच जबरदस्त ट्यूनिंग रहेगी। एक दूसरे की भावनाओं का ख्याल रखें।

मकर
काफी सालों से जो रिलेशनशिप में हैं वे अपने रिश्ते को अगले पड़ाव पर ले जाने के लिए प्लान करेंगे। अपने परिवार के लोगों को इस रिलेशनशिप की जानकारी दे सकते हैं। परिवार के लोग इसे समझेंगे। दिन अच्छा बीतेगा।

कुंभ
नव कपल्स ट्रैवल कर सकते हैं। एक दूसरे का साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। सेलिब्रेशन में शामिल हो सकते हैं। वहीं पुराने प्रेमी खुश रहेंगे। जीवन के इस खुशनुमा पल का लुत्फ उठाएंगे। विवाहित रोमांटिक रहेंगे।

मीन
आज लव कपल्स एक दूसरे को गिफ्ट दे सकते हैं। ट्रैवल का प्लान बनाएंगे। नए प्रेमी बेहद खुश रहेंगे। सोशल मीडिया पर बात होगी। सरप्राइज दे सकते हैं। खुशखबरी मिलेगी। विवाहित अपने बच्चों के साथ दिन बिताएंगे।

Related Articles

Back to top button