Love Horoscope 04 november 2020 – इन राशियों के लव मेट्स के लिए है खास दिन, जानिए लव राशिफल
मेष – इस राशि के लवर्स आज काफी मौजमस्ती के मूड में रहेंगे। काफी दिनों बाद मुलाकात होने के कारण दिल की बातें खूब करेंगे। दोनों का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। दिन खुशनुमा बीतेगा। शादीशुदा परिवार से जुड़े कामों में व्यस्त रहेंगे।
वृषभ – लव पार्टनर अपनी दिल की बातें करने के लिए मुलाकात के मौके तलाशेंगे। दफ्तर में सहयोगी करीब आ सकते हैं। अफेयर शुरू होगा। एक दूसरे के साथ समय बिताएंगे। नए प्रेमियों में सामंजस्य बना रहेगा।
मिथुन – जो सिंगल हैं उन्हें उनका पार्टनर मिल सकता है। काफी खुश रहेंगे। जिंदगी का नया अहसास होगा। रिश्ते मधुर रहेंगे। जिनका रिलेशनशिप काफी दिनों से है वे नया प्लान बना सकते हैं। विवाह के लिए चर्चा कर सकते हैं।
कर्क – लवर्स आज काफी रोमांटिक रहेंगे। अपने पार्टनर के साथ घूमने जा सकते हैं। नवकपल मुलाकात की कोशिश करेंगे। दफ्तर के सहयोगियों के बीच रिश्ता मजबूत होगा। प्यार बढ़ेगा। विवाहितों का मूड आज अच्छा रहेगा।
सिंह – इस राशि के जातक जो रिलेशनशिप में हैं उन्हें कुछ समस्या हो सकती है। बातचीत नहीं हो पाने के कारण उदास रहेंगे। मुलाकात का प्रयास करेंगे। किसी की बातों में आकर एक दूसरे पर शक न करें। पुरानी बातों को भुलाकर रिश्ते को आगे बढ़ाएं।
कन्या – लवर्स के बीच कुछ विवाद होने की आशंका है। बातचीत बंद रहेगी। नए प्रेमी सोशल मीडिया पर मैसेज के जरिए टच में रहेंगे। आज का दिन कुछ परेशानी भरा हो सकता है। किसी एक पार्टनर की तबियत बिगड़ सकती है।
तुला – आज लव लाइफ अच्छी रहेगी। एक दूसरे के साथ पास की जगह घूमने जा सकते हैं। किसी एक पार्टनर की तरक्की होने पर सेलिब्रेट कर सकते हैं। गिफ्ट देंगे। प्यार का रिश्ता मजबूत होगा। खुश रहेंगे। विवाहित रोमांस के मूड में रहेंगे।
वृश्चिक – किसी आकर्षक व्यक्तित्व वाले शख्स की ओर आकर्षित हो सकते है। आफिस में एक साथ काम करने वालों की बीच नजदीकियां बढ़ेंगी। काफी खुश रहेंगे। किसी की बातों में न आएं। पार्टी में शामिल हो सकते हैं।
धनु – नए प्रेमी आज ट्रैवल का प्लान बनाएंगे। अपने रिश्ते को मजबूत करने के लिए एक दूसरे को अपने दिल की हर बात बताएंगे। खुशनुमा पल शेयर करेंगे। सोशल मीडिया पर चर्चा होगी। प्यार आगे बढ़ेगा। रिलेशनशिप मजबूत होगा।
मकर – लव पार्टनर के बीच आज मुलाकात नहीं हो पाएगी। किसी एक को कहीं जाना पड़ सकता है। सेहत ठीक रहेगी।शादीशुदा धार्मिक आयोजन में शामिल हो सकते हैं। एक दूसरी की भावनाओं को समझने का प्रयास करें।
कुंभ – लवर्स आज काफी रोमांटिक मूड में रहेंगे। आज किसी खुशी को सेलिब्रेट कर सकते हैं। मोबाइल पर चर्चा के दौरान घूमने का प्लान बना सकते हैं। अपने रिश्ते की जानकारी अपने-अपने परिवार के लोगों को दे सकते हैं।
मीन – आज लव पार्टनर के बीच मुलाकात होगी। जी भर के बातें करेंगे। नया प्लान बनाएंगे। अपने रिलेशनशिप को मजबूत करने का प्रयास करेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। शादीशुदा लोग रोमांटिक मूड में रहेंगे।



