
राजधानी रायपुर के धरसीवां इलाके में खड़े ट्रक से 4 लाख रुपयो का सामान चोरी होने का मामला सामने आया है। मिडिया रिपोर्ट के अनुसार हिंदुस्तान यूनिलीवर के ट्रक चालक ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनका करीब 4 लाख रुपए का कीमती कॉस्मेटिक सामान चोरी हुआ है। कंपनी के द्वारा बताया है कि नागपुर स्थित कंपनी गोडाउन से 9 लाख रुपए कीमत का 478 बॉक्स में माल भरकर ट्रक निकला था जो रायपुर पहुँचने पर ट्रक ड्राइवर के सो जाने के दौरान 165 बॉक्स कीमती 4 लाख रुपए सुबह होने पर गायब पाया गया।
READ ALSO – छत्तीसगढ़ तेजी से वायरल हो रहे दबा बल्लू गाने एवं डायलॉग बोलने पर 5501 रूपया अर्थदंड का फरमान
ट्रक ड्राइवर ने पूरे मामले की सूचना महाराष्ट्र पुलिस को दी जिस पर महाराष्ट्र पुलिस द्वारा जीरो पर अपराध कायम कर धरसींवा थाना में नम्बरी अपराध दर्ज करने हेतु मामला ट्रांसफर किया गया।
READ ALSO – रायपुर में दो बहनों का घर घुसकर फोड़ा सर, बदमाश ने किया जानलेवा हमला
फिलहाल धरसीवां थाना पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है। घटना स्थल के नज़दीक लगे CCTV कैमरों की भी जांच की जाएगी।



