राशिफल - अध्यात्म

31 August 2021 – कैसा होगा आज आपका दिन, क्या कहती हैं आपकी ग्रहदशायें, जानिए आज का राशिफल

31 August 2021 – कैसा होगा आज आपका दिन, क्या कहती हैं आपकी ग्रहदशायें, जानिए आज का राशिफल भाद्र कृष्ण पक्ष – नवमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र होने के साथ ही हर्षण योग रहेगा। जानिए राहुकाल का किन जातकों पर प्रभाव पड़ेगा। चंद्र का गोचर रात 11.12 बजे तक वृषभ राशि पर तत्पश्चात मिथुन राशि पर होगा।। जानिए आज सोमवार को श्री हनुमान जी की कृपा किन जातकों पर होगी।

आज का मेष राशिफल 31 अगस्त 2021

आज आपके साथ कोई दुखद घटना होने के योग बने है, कार्य क्षेत्र में बाधा आ सकती है। वृद्धों की सेवा करने से शुभफलों की प्राप्ति होगी। कोई भी काम शुरू करने से पहले बड़ों की सलाह जरूर ले। आज आप पर भावनाओं का काबू रहेगा। पिछले कुछ दिन से आपने अपने आपको बहुत नियन्त्रण में रखा है। आज किसी बात को लेकर बहस हो सकती है।

आज का वृषभ राशिफल 31 अगस्त 2021

जीवनसाथी की जरूरतों का ध्यान रखें। आपको अपने सेहत के प्रति दिक्कतें हो सकती है। कार्य क्षेत्र में किसी तरह का नुकसान उठाना पड सकता है। आज आप पर भावनाओं का काबू रहेगा। कुछ दिनों आप जो  परेशानी झेल रहे थे। उससे निजात मिलेगी। माता पिता का आशीर्वाद मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा।

आज का मिथुन राशिफल 31 अगस्त 2021

आज कारोबार में  सुखद परिणाम नहीं मिलेंगे। शिक्षा के क्षेत्र में मन लगेगा। आपके परिजनों के लिए थोडी दिक्कत बढ़ सकती है। आज किसी कार्य में काफी खर्च हो सकता है। आप कोई ऐसी चीज खरीद सकते हैं, जिसकी आपको जरुरत नही है, पर आपको पसंद हो। बिना वजह खर्च करने की प्रवृति पर नियंत्रण रखें। कार्यस्थल पर चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा।

आज का कर्क राशिफल 31 अगस्त 2021

किस्मत से पूर्ण रूप से सहयोग नही मिलेगा। घर परिवार में किसी सदस्य को सेहत संबंधी दिक्कतों से जूझना पड सकता है। मन में दूसरों के प्रति मदद करने की भावना पैदा होगी। ऐसे तरीके ढूंढने होंगे जिनसे आपका स्वास्थ्य ठीक बना रहे। आप हमेशा की तरह काम करना जारी रखे और आपको जल्दी ही तरक्की मिल सकती है। !

आज का सिंह राशिफल 31 अगस्त 2021

आज भाग्य से अच्छा सहयोग प्राप्त होगा। मन में नकारात्मक सोच बढ़ेगा। स्वभाव में चिड़चिड़ापन और हठीपन देखने को मिलेगा। इसके चलते  आप खुद का नुकसान कर सकते हैं। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए बहुत अच्छा दिन है। आपके निवेश पर अच्छा लाभ मिलेगा । छात्रों को कामयाबी मिलेगी। प्रोफेशनल के लिए कार्य स्थल पर एक सकारात्मक दिन होगा।

आज का कन्या राशिफल 31 अगस्त 2021

आज आपके लिए विपरीत परिस्थिति निर्मित हो सकती है। वाहन सावधानी से चलाएं, चोट लग सकती है। आप आज ऊर्जा से भरपूर हैं, जो आपके काम में भी साफ़ दिखाई देगी । अपने व्यस्त कार्यक्रम के बावजूद अपने पार्टनर के लिए कुछ समय निकालें। धन लाभ होगा। कारोबार अच्छा चलेगा।

आज का तुला राशिफल 31 अगस्त 2021

आप अपनी संगति को सही रखें। आज आपको किसी काम को लेकर समस्या से जूझना पड़ सकता है। दोस्तों से मुलाकात होगी। रिश्तेदारों से खुशखबरी मिल सकती है। वित्तीय निवेश के प्रस्ताव मिलेंगे।विरोधी पक्ष शांत रहेगा। किसी विवाद का हिस्सा न बनें। कार्य  को टालने से बचें। धन लाभ होगा। विवाहित 

आज का वृश्चिक राशिफल 31 अगस्त 2021

व्यवसाय के क्षेत्र में निराशाजनक परिणाम प्राप्त होंगे। आपको किस्मत का पूरा सहयोग प्राप्त नही मिल पायेगा। कार्य क्षेत्र मे भी किसी तरह से नुकसान उठाना पड सकता है। पूजा पाठ करने से मानसिक शांति मिलेगी। विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा रहेगा। आप किसी बात को लेकर उलझन में रहेंगे।

आज का धनु राशिफल 31 अगस्त 2021

सभी जवाबदारियों का निर्वाह करेंगे। पढ़ने में मन लगेगा। आज आपको अपनी क्षमता के अनुसार सफलता प्राप्त होगी। आप आज काफी सक्रिय रहेंगे। आप पिछले कई दिनों से तबियत खराब होने के कारण आप चिड़चिड़े से हो गए थे । आज आप इन सब से मुक्ति पाकर सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह अनुभव करेंगे। आज का दिन खुशनुमा रहेगा। धन लाभ हो सकता है।

आज का मकर राशिफल 31 अगस्त 2021

मित्रों से दिक्कत हो सकती है। अफसर के व्यवहार से परेशान रहेंगे।धन की कमी का सामना करना पड़ेगा। पढ़ाई में मन नहीं लगेगा।  कार्य क्षेत्र में अच्छी सफलता मिल सकती है। अपनी सेहत के प्रति लापरवाही न बरतें। रिश्तेदारों से शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। छात्रों की पढ़ाई से जुड़ी समस्या हल होगी। युवाओं को कैरियर संबंधी जानकारी मिलेगी। काराेबार अच्छा चलेगा। सेहत ठीक रहेगी। जानें साप्ताहिक राशिफल

आज का कुंभ राशिफल 31 अगस्त 2021

आज खुश रहेंगे। जीवन में नयापन महसूस करेंगे। जीवनसाथी का सुखद सहयोग रहेगा।आपको परिवार के सदस्य की छोटी-मोटी तकलीफ होने पर देखभाल करनी पड़ सकती है। आज आप किसी को उधार देने से बचें।। आज अपने मित्रों के साथ दिन बिताएं।

आज का मीन राशिफल 31 अगस्त 2021

आज अच्छे कार्यो पर आपका धन खर्च होगा। आज परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर आप चिंता में रहेंगे। आपको अपने सब कामों को निपटाने की गति कम करनी होगी। जल्दबाजी के चक्कर में परेशानी हो सकती है।परिवार के लोगों के साथ घूमने जा सकते हैं। व्यवसाय अच्छा चलेगा। फील्ड में काम करने वालों को खुशखबरी मिलेगी।

Related Articles

Back to top button