मनोरंजन

लाइव परफॉर्मेंस के दौरान बादशाह ने छुए अर्जित सिंह के पैर, देखें वीडियो….

रैपर और सिंगर बादशाह और अरिजीत सिंह के संगीत के प्रशंसक दीवाने हैं। एक ही मंच पर जब दोनों हों तो क्या ही कहने। ऐसा हाल ही में देखने को मिला। इनके संगीत के साथ-साथ एक और चीज ने दर्शकों का दिल जीत लिया।

हुआ यह कि लाइव संगीत समारोह के दौरान बादशाह ने अरिजीत सिंह के पैर छुए। अरिजीत के पैर छूते हुए बादशाह का वीडियो तेजी के साथ इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद नेटिजंस इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

परफॉर्म करने से पहले छुए पैर
यह वीडियो बादशाह और अरिजीत सिंह के एक शाथ थाईलैंड के बैंकॉक में एक संगीत समारोह में परफॉर्म करने के दौरान की है। वीडियो में देखा जा सकता है कि अरिजीत ‘सोलमेट’ गाने पर अपनी प्रस्तुति दे रहे थे, तभी बादशाह ने झुककर उनके सम्मान में पैर छू लिए। अरिजीत ने दर्शकों के सामने जैसै ही बादशाह का नाम लेकर उनका परिचय कराया भीड़ उत्साह में जोर-जोर से शोर करने लगी। भीड़ के शोर करते ही बादशाह ने अपनी परफार्मेंस से पहले अरिजीत के प्रति सम्मान दिखाते हुए उनके पैर छू लिए। वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल होना शुरू हुआ। नेटिजन्स ने बादशाह की सराहना करनी शुरू कर दी।

देखें वीडियो

नेटिजन्स ने अरिजीत और बादशाह की उम्र पर भी जोर दिया। एक यूजर ने लिखा, ‘बादशाह अरिजीत सिंह से तीन साल बड़े हैं, लेकिन उन्होंने अरिजीत के पैर छुए। उन्होंने उनके पैर नहीं छुए, बल्कि उनका ये करना अरिजीत की कला के लिए उनके सम्मान को दर्शाता है। उम्र मायने नहीं रखती, अनुभव मायने रखता है’! वहीं एक प्रशंसक ने लिखा, ‘पैर धोकर पीने चाहिए थे’।

किशोर और रफी से की तुलना
अरिजीत के एक प्रशंसक ने उनकी तुलना मोहम्मद रफी और किशोर कुमार से कर दी। प्रशंसक ने लिखा, ‘अरिजीत सिंह म्यूजिक इंडस्ट्री के ताज हैं। सब जानते हैं कि वो किशोर कुमार और रफी की तरह ही लाइव समारोह में भी रिकॉर्डिंग की तरह ही गाते हैं। वही पिच, वही टोन’। हाल ही में अरिजीत सिंह और बादशाह ने ‘एक था राजा’ एल्बम के लिए एक साथ ‘सोलमेट’ गीत को गाया। दोनों ने ही बॉलीवुड को कई बड़े हिट गाने दिए हैं।

Related Articles

Back to top button