संकटों से मुक्ति के लिए हनुमान जयंती पर करें ये 5 महत्वपूर्ण उपाय, उबर जायेंगे हर पीड़ा से

हनुमान जी को प्रसन्न करने के लिए भक्त, रामायण, रामचरित मानस का अखंड पाठ, सुंदरकांड का पाठ, हनुमान चालीसा, बजरंग बाण, हनुमान बाहुक का पाठ करते हैं. प्रभु हनुमान जी, भगवान श्री राम के बहुत बड़े भक्त थे और उन्होंने अपनी भक्ति और शक्ति के साथ, भगवान श्री राम को रावण के साथ युद्ध करने में मदद की थी। संकटों से मुक्ति के लिए हनुमान जयंती पर करें ये 5 महत्वपूर्ण उपाय –
हनुमान जयंती के अवसर पर भक्त को हनुमान मंदिर में जाकर परभु हनुमान जी के दर्शन करने चाहिए और उनके सामने दीपक जलाकर हनुमान चालीसा का 11 बार पाठ करना चाहिए. इससे प्रभु हनुमान जी प्रसन्न होते हैं और आपको जीवन की सभी समस्याओं से मुक्ति मिलती हैं।
हनुमान जयंती के अवसर पर प्रभु हनुमान जी को गुलाब की माला अर्पित करना चाहिए. इससे उनकी कृपा भक्तो पर हमेशा बनी रहती है।
हनुमान जयंती के अवसर पर पान का विशेष बीड़ा बनवाकर भगवान हनुमान को अर्पित करने से घर परिवार की समस्याएं दूर होती है. ध्यान रहे किए इस पान के बीड़ा में खोपरा बूरा, गुलकंद, बादाम कतरी जैसी चीजें जरूर रहे।
हनुमान जयंती के अवसर पर पीपल के 11 पत्ते पर श्रीराम का नाम लिखकर उन्हें प्रभु हनुमान जी को अर्पित करें. मान्यता है कि ऐसा करने से आपकी धन संबंधित समस्याएं दूर होगी और आपकी सभी मनोकामना पूर्ण होगी।
हनुमान जयंती के अवसर पर हनुमान मंदिर में जाकर हनुमान जी के पास एक सरसों के तेल का और एक शुद्ध घी का दीपक जलाएं. इसके बाद वहां आसन लगाकर वहीं पर बजरंग बाण या फिर अन्य कोई हनुमान पाठ करें. इससे उन पर प्रभु हनुमान की कृपा हमेशा बनी रहेगी।



