गुरुवार को भूल कर भी न करे ये काम, माँ लक्ष्मी की ऐसे करें आराधना तो होगी प्रसन्न
हिंदू धर्म में कहा जाता है आस्था और विश्वास हो तो पत्थर में भी भगवान निकल आते हैं। भगवान को प्रसन्न करने के लिए छोटी सी पूजा और छोटे-छोटे उपाय भी बड़े और चमत्कारी असर देते हैं।
आज हम आपको बताने जा रहे हैं हर गुरुवार को छोटी सी पूजा और उपाय के बारे में जिससे मां लक्ष्मी की कृपा आप पर बरसेगी। गुरुवार यानी बृहस्पतिवार के दिन मां लक्ष्मी की पूजा की जाए तो भगवान विष्णु भी प्रसन्न होते है
मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु के प्रसन्न होने से सारी समस्याएं दूर होती हैं और आपके पास धन की कभी कमी नहीं होती हैं। हर गुरुवार को मां लक्ष्मी की आराधना की जाए तो आपके जीवन की समस्याएं दूर हो जाएंगी।
ऐसे करें पूजा और व्रत – गुरुवार के दिन मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजन करें। प्रात: काल व्रत का संकल्प लें। भगवान बृहस्पति का ध्यान करें। पूजन के लिए फल, फूल, पीले वस्त्रों से भगवान बृहस्पतिदेव, भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजन शुरू करें। प्रसाद के लिए केले का फल शुभ माना गया है। केले का फल पूजन के बाद दान भी करें। पूजन के साथ व्रत करना भी शुभ माना गया है।
यह उपाय और टोटके देंगे चमत्कारी फायदे –
तुलसी के पौधे की जड़ पर गाय का कच्चा दूध चढ़ाएं।
शिवलिंग में कनेर का पीला फूल चढ़ाएं, फूल में कुछ चांवल भी रखें जो हल्दी से रंगे हुए हों।
एक लौंग को लाल कपड़े में बांध दें, महालक्ष्मी का मन में स्मरण करके तिजोरी या रुपए-पैसा रखने की जगह चुपचाप छूपा दें। मां लक्ष्मी की कृपा बरसेगी।
झाड़ू का अपमान न होने दें, झाड़ू के सम्मान से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती है। घर में कचरा हटाने और सफाई रखने से भी मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।
कोई व्यक्ति आपको पसंद नहीं है, तो उसका नमक न खाएं, किसी दूसरे व्यक्ति का नमक न खाएं, जिसके संस्कार अच्छे हों उसी का नमक खाएं।
केले के पेड़ की पूजा करें।
भोजन भगवान को भोग लगाने के बाद ही करें।
गुरुवार को बाल न कटवाएं और न हीं दाढ़ी बनवाएं।