राशिफल - अध्यात्म

देवशयनी एकादशी 2021: आज हैं बेहद खास दिन इस व्रत को करने से होगी सारी मनोकामना पूरी,जानिये क्या है पूजन विधि

देवशयनी एकादशी आज, 20 जुलाई (मंगलवार) को है। इसे हरिशयनी एकादशी के नाम से भी जाना जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, देवशयनी एकादशी व्रत और पूजन आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी को किया जाता है। मान्यता है कि इस तिथि से अगले चार महीने के लिए भगवान विष्णु विश्राम करते हैं। इसलिए इस दौरान मांगलिक कार्यों पर रोक होती है। हिंदू धर्म में इन दिनों को चतुर्मास कहा जाता है।

देवशयनी एकादशी की तिथि 19 जुलाई, सोमवार को रात 09 बजकर 59 मिनट से शुरू हो रही है, जो कि 20 जुलाई को शाम 07 बजकर 17 मिनट तक रहेगी। इसलिए इस व्रत को उदया तिथि में 20 जुलाई को रखा जाएगा। व्रत का पारण 21 जुलाई यानी द्वादशी तिथि में किया जाएगा। देवशयनी एकादशी का महत्व-मान्यता है कि एकादशी तिथि भगवान विष्णु को समर्पित होती है। इस दिन भगवान विष्णु की विधि-विधान से पूजा करने से मनोकामना पूरी होती हैं। एकादशी तिथि के दिन श्रीहरि की विशेष कृपा पाने के लिए भक्त व्रत भी रखते हैं। मान्यता है कि एकादशी व्रत करने से मनुष्य सभी सुखों को भोगकर अंत में मुक्ति पा जाता है।

देवशयनी एकादशी पूजा- विधि

सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि से निवृत्त हो जाएं।घर के मंदिर में दीप प्रज्वलित करें।भगवान विष्णु का गंगा जल से अभिषेक करें।भगवान विष्णु को पुष्प और तुलसी दल अर्पित करें।अगर संभव हो तो इस दिन व्रत भी रखें।भगवान की आरती करें। भगवान को भोग लगाएं। इस बात का विशेष ध्यान रखें कि भगवान को सिर्फ सात्विक चीजों का भोग लगाया जाता है। भगवान विष्णु के भोग में तुलसी को जरूर शामिल करें। ऐसा माना जाता है कि बिना तुलसी के भगवान विष्णु भोग ग्रहण नहीं करते हैं। इस पावन दिन भगवान विष्णु के साथ ही माता लक्ष्मी की पूजा भी करें। इस दिन भगवान का अधिक से अधिक ध्यान करें।

Related Articles

Back to top button